{"_id":"6e1b024af120a8fc418f7996142e08d0","slug":"new-mps-can-t-stay-at-rajasthan-rouse-due-to-rent-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसदों ने नहीं भरा किराया, नए सांसदों के लिए मुश्किल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसदों ने नहीं भरा किराया, नए सांसदों के लिए मुश्किल!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 20 May 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी लहर नाम के तूफान में राजस्थान के भाजपा प्रत्याशियों ने अप्रत्याशित प्रदर्शन किया और 25 सीटों पर विजय हासिल की। लेकिन प्रदेश के इन नए सांसदों के सामने नई मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन
क्योंकि राजस्थान से दिल्ली आने वाले सांसदों का प्रमुख आवासीय अड्डा दिल्ली के प्रथ्वीराज रोड स्थित राजस्थान हाउस है जहां उन्हें ठहरना होता है।
इस हाउस मं ठहरने के लिए सांसदों को मुश्किल यह होगी कि यहां रुकने से पहले उन्हें किराया चुकाना होगा। टीओआई की खबर के मुताबिक पिछले सांसदों का करीब एक करोड़ पचास लाख रुपये का किराया बकाया होने पर राजस्थान सरकार ने नए सांसदों को रूम अलॉट करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शहरी विकास मंत्रालय ने राजस्थान सरकार से 21 कमरे अलॉट करने के लिए कहा था लेकिन राज्य सरकार पुराना बकाया होने पर नए कमरों के अलॉटमेंट की बात नहीं मानी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने विभाग को पहले का बकाया करीब 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा है और यह भी साफ किया है कि इस बारे में कई बार नोटिस दिया जा चुका है लेकिन अभी तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
राज्य सरकार के इस सख्त रुख का परिणाम अब यह होगा कि नए सासंदों को बाकी किराया का मामला न सुलझने पर सांसदों को खुद ही कहीं इंतजाम करना होगा।