Rajasthan: गर्लफ्रेंड से परेशान छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मरने से पहले दोस्त को ऑडियो मैसेज भेजा
कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजन ने लड़की और उसके घरवालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने जयपुर में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड से पहले रोते हुए अपने दोस्त को ऑडियो मैसेज भेजा था। जिसमें उसने अपनी गर्लफ्रेंड और उसके परिवार पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।
मीडिया रिपोर्टस के जयपुर के आशा विहार लुनियावास खोह नागोरियान निवासी राहुल जाटव के पिता पतिराम निजी कॉलेज में लाइब्रेरियन है। राहुल कोटा में नीट की तैयारी कर रहा था। वह गुरुवार शाम खातीपुरा रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, जहां उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मरने से पहले राहुल ने अपने दोस्त को ऑडियो मैसेज भेजे थे। जिसमें उसने कहा कि प्रिया और उसके परिवारवाले मुझे परेशान कर रहे हैं। मेरी गर्लफ्रेंड सुसाइड केस में फंसाने की धमकी दे रही है। मैं इन लोगों के टॉर्चर से परेशान हूं। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी रिकॉर्डिंग 15-20 मिनट बाद मेरे मम्मी-पापा को भेज देना।
मृतक के पिता पतिराम ने बताया कि 11 मई को प्रिया घरवालों को बिना बनाए राहुल के कमरे पर आ गई थी। जिसे राहुल ने समझाकर वापस घर भेज दिया। 18 मई को राहुल ने अपने पिता को कॉल कर कहा कि प्रिया के घरवाले आपको बुला रहे हैं। वहां परिजन जब पहुंचे तो राहुल बहुत डरा हुआ था।
पांच लाख मांग रहे थे लड़की के घरवाले
मृतक के पिता का कहना है कि प्रिया और उसके परिवारवालों ने उसे काफी टॉर्चर किया था। राहुल ने बताया कि प्रिया के घरवालों ने धमकी दी कि पांच लाख रुपए दो वरना केस दर्ज कराएंगे। तुझे जेल भिजवाकर छोड़ेंगे। राहुल को कॉल करने के साथ ही उन्हें भी कॉल कर पांच लाख के इंतजाम कर राहुल को लेकर बांदीकुई आने की कहा था। इसके बाद राहुल ने सुसाइड कर लिया। युवक के सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के परिजन ने लड़की और उसके घरवालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है।