फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   National Voters Day Celebration, Rajasthan Governor Kalraj Mishra says Voting Mahadan

Rajasthan: राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में राज्यपाल बोले- मतदान महादान, जनप्रतिनिधि उन्हें चुने जो विकास करें

Wed, 25 Jan 2023 04:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 25 Jan 2023 04:50 PM IST
सार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने मतदान को महादान बताते हुए मतदाताओं से आह्वान किया है कि वोटिंग राइट का इस्तेमाल ऐसे जनप्रतिनिधि और सरकारों को चुनने के लिए करें, जो देश को विकास और प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकें।

विज्ञापन
National Voters Day Celebration, Rajasthan Governor Kalraj Mishra says Voting Mahadan
राज्यस्तरीय समारोह में बोले राज्यपाल मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार को हरीश चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने एक-एक वोट का महत्व बताते हुए कहा- एक मत योग्य जन प्रतिनिधि को चुन सकता है, तो वहीं एक मत अयोग्य का भी चयन कर सकता है। इसलिए हर नागरिक को अपने मत का प्रयोग समझदारी और पूरी सजगता से बगैर किसी से प्रभावित हुए करना चाहिए।

विज्ञापन


वोट देना नागरिक का अधिकार होने के साथ कर्तव्य भी है
राज्यपाल ने कहा कि वोट देना नागरिक का अधिकार होने के साथ-साथ कर्तव्य भी है। जागरूक मतदाता ही सशक्त, सहभागी और जीवंत लोकतंत्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है, तो इसका आधार भी मतदाता ही हैं। उन्होंने मतदान के प्रति लोगों विशेषकर नवमतदाताओं को जागरूक करने पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र को सार्थक और जीवंत बनाने के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया में लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


राज्यपाल मिश्र ने कहा कि हमारा संविधान हमारे देश की महान संस्कृति का जीवन दर्शन है। संविधान की उद्देशिका ‘हम भारत के लोग’ से शुरू होती है, इसका मतलब है कि हमारे देश में संविधान की शक्ति सीधे जनता में निहित है और संविधान आमजन के ही आदर्शों और आकांक्षाओं को प्रकट करता है।  मिश्र ने राज्य में निर्वाचन साक्षरता क्लबों की संख्या बढ़कर 71 हजार से ज़्यादा होने पर खुशी जाहिर करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी कामों में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 लाख से ज्यादा नए मतदाताओं को बधाई 
राज्यपाल ने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम में रजिस्टर्ड 12 लाख से ज़्यादा नए मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जाहिर की कि नव पंजीकृत मतदाताओं को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जोड़ने में राजस्थान देश में अव्वल है।राज्यपाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर पोर्टल और मतदाता हेल्पलाइन एप की सुविधा दिए जाने से मतदाता सूचियों में पंजीकरण और अधिक आसान हुआ है।  उन्होंने एक अक्टूबर 2023 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे सभी युवाओं से वोटर रजिस्ट्रेशन करवाने का आह्वान किया।  उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव तक लगभग 10 लाख युवा मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ सकेंगे। उन्होंने 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं और विशेष योग्यजनों को घर बैठे वोट डालने की सुविधा देने की पहल की भी सराहना की।

थीम ’मतदान जैसा कुछ नहीं, मतदान जरूर करेंगे हम’ थीम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि इस साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ’मतदान जैसा कुछ नहीं, मतदान जरूर करेंगे हम’ रखी गई है।  वर्ष 2013 से भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की शुरुआत की , जिसका मुख्य उद्देश्य नए मतदाताओं को जोड़ना और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। 



29 अधिकारी और कर्मचारी राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित
राज्यपाल मिश्र ने निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में विशेष योगदान देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पर्यवेक्षक, बूथ लेवल अधिकारी और अन्य श्रेणी के 29 अधिकारियों-कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलक्टर  ने पीयूष समारिया (नागौर), रुक्मणी रियार सिहाग(हनुमानगढ़), अरविन्द कुमार पोसवाल (चित्तौड़गढ़), अनिल अग्रवाल (धौलपुर), अंशदीप(अजमेर), उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. हरीतिमा (श्रीगंगानगर), हेमेन्द्र नागर (डूंगरपुर), डॉ. सूरज सिंह नेगी(सवाई माधोपुर), निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और उपखण्ड अधिकारी गुंजन सिंह (रायसिंह नगर, जिला श्रीगंगानगर),  अर्शदीप बरार (आमेर, जिला जयपुर), सिद्धार्थ पलनिचामी (नदबई, जिला भरतपुर), राहुल जैन (आबू पिण्डवाड़ा, जिला सिरोही), निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  नीरज कुमार मीना (बांदीकुई जिला दौसा), पर्यवेक्षक घेवर सिंह राजपुरोहित (बायतु, जिला बाड़मेर), बूथ लेवल अधिकारी  राजेन्द प्रसाद शर्मा (माण्डल, जिला भीलवाड़ा), राजवीर मीणा (किशनगंज, जिला बारां), किशनदास जाटव (हिण्डौन, जिला करौली), शंकरलाल (भीनमाल, जिला जालोर),  राजेन्द्र शर्मा (देवली-उनियारा, जिला टोंक), गरवर सिंह नायक (कुशलगढ़, जिला-बांसवाड़ा), हंसराज तंवर ( दांता रामगढ़, जिला सीकर),  विजय सिंह हाड़ा (हिण्डोली, जिला बूंदी) को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सहायक निदेशक, जनसंपर्क हरि शंकर आचार्य विशेष श्रेणी में सम्मानित
विशेष श्रेणी में निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक निदेशक जनसम्पर्क हरिशंकर आचार्य (बीकानेर), सुपरवाइजर संजय भारद्वाज (मालवीय नगर, जयपुर), संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी मनोज गर्वा (चूरू), सहायक प्रोग्रामर निर्वाचन विभाग भारत पारीक (जयपुर) को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2022 की मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता के विजेता नीरज शर्मा को 20 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र, हेमन्त त्रिगुणायत और परमजीत कौर को प्रशस्ति पत्र और 2 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed