{"_id":"62976e5ea07bbc56d7227946","slug":"national-herald-case-sachin-pilot-and-ashok-gehlot-attacked-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Herald Case: सोनिया और राहुल गांधी को नोटिस देने पर गहलोत व पायलट ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या बोले?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Herald Case: सोनिया और राहुल गांधी को नोटिस देने पर गहलोत व पायलट ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या बोले?
Wed, 01 Jun 2022 07:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 01 Jun 2022 07:19 PM IST
सार
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। इसे लेकर सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और सचिन पायलट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। राहुल को दो जून और सोनिया को आठ जून को पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होना है। इसे लेकर कांग्रेस नेता केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है।
विज्ञापन
इसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, आजादी की लड़ाई के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड एवं कौमी आवाज अखबार शुरू किए, जिनका आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान रहा है। आजादी के बाद महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नवजीवन अखबार शुरू किया था। इन अखबारों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों पर आक्षेप लगाकर एनडीए सरकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, पहले से अदालत में चल रहे केस में ईडी द्वारा नोटिस देना सत्ता का दुरुपयोग कर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे विपक्ष के दमन की पराकाष्ठा है। ऐसे नोटिस सोनिया और राहुल गांधी को तानाशाही सरकार के खिलाफ आम आदमी की आवाज उठाने से नहीं रोक सकते।
विज्ञापन
बदले की राजनीति कर रही केंद्र सरकार
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी इस मामले को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार बदले और नफरत की राजनीति कर लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है। भाजपा नोटिस देकर सोनिया और राहुल गांधी की विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ऐसी दमनकारी सोच के सामने न कभी झुकी है और झुकेगी।