फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   National Herald Case Congress President Sonia Gandhi Dotasara attacked Modi government Jaipur

Rajasthan: कांग्रेस का प्रदर्शन, डोटासरा बोले- अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले लोग देश की सत्ता संभाल रहे

Thu, 21 Jul 2022 08:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 21 Jul 2022 08:44 PM IST
सार

डोटासरा ने कहा,  झूठे जुमले और नारे देकर भाजपा देश की सत्ता पर काबिज हुई। सत्ता में आने के बाद इन्होंने केवल सामाजिक समरसता के ताने-बाने और बाबा साहब द्वारा दिए गए संविधान पर चोट पहुंचाने का काम किया है।

विज्ञापन
National Herald Case Congress President Sonia Gandhi Dotasara attacked Modi government Jaipur
जयपुर में कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर बुलाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने जयपुर में प्रदर्शन किया। यह विरोध-प्रदर्शन ईड दफ्तर के बाहर किया गया। इस दौरान प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, केंद्र संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग विपक्ष के नेताओं को प्रताडि़त कर रहा है।  

विज्ञापन


देश की आजादी से लेकर आज के स्वर्णिम भारत के निर्माण में कांग्रेस का योगदान सर्वविदित है। देश को आजाद कराने के लिए कांग्रेस पार्टी का गठन हुआ, स्वतंत्रता सैनानियों ने कुर्बानियां देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार सहे और अपने परिवार की परवाह न करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेकर वर्षों जेल में बिताए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस सोच और बलिदान की विचारधारा के आधार पर कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी उसी भावना से कार्य करते हुए कांग्रेस ने 36 कौमों को साथ लेकर देश को आगे बढ़ाने का काम किया। कांग्रेस की इस विचारधारा की विरासत को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी कर रहे हैं।  पं. जवाहरलाल नेहरू, स्व. इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी ने भारत को दुनिया में पहचान दिलाई, लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि आज ऐसे लोग सत्ता में हैं जो स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों की मुखबिरि कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोटासरा ने कहा,  झूठे जुमले और नारे देकर भाजपा देश की सत्ता पर काबिज हुई। सत्ता में आने के बाद इन्होंने केवल सामाजिक समरसता के ताने-बाने और बाबा साहब द्वारा दिए गए संविधान पर चोट पहुंचाने के साथ लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का नारा दिया, वह देश को कांग्रेस मुक्त नहीं कर पाये, लेकिन कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को परेशान करने में लगे हैं। इस बार प्रधानमंत्री से बड़ी गलती हो गई, जिसके खामियाजे की कल्पना भी भाजपा ने सपने में नहीं की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed