{"_id":"9a93f857f662486bfcf4902546385595","slug":"narendra-modi-three-political-rally-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस राज में गुम हो जाती हैं फाइलें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेस राज में गुम हो जाती हैं फाइलें'
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 29 Nov 2013 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को तीन सभाएं की और अपने चिरपरिचित अंदाज में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को मैडम, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शहजादा पुकारते हुए कई कटाक्ष किए।
विज्ञापन
उन्होंने कोलगेट घोटाला मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय से गुम हुई फाइलों का भी मुद्दा उठाया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में फाइलें राजस्थान से ही नहीं, दिल्ली में भी गुम होती हैं।
विज्ञापन
लेकिन इस बार सरकार ही गुम हो जाएगी। मोदी ने जोधपुर, पोकरण व सुमेरपुर में हुई सभाओं में कहा कि देश में भाजपा की आंधी चल रही है और इस आंधी में कांग्रेस का बचना मुश्किल है।
विज्ञापन
मोदी ने केंद्र सरकार पर पाकिस्तान से डरने और सैनिकों के मकान हड़पने तथा लोगों को बांट कर राज करने की नीति अपनाने के आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस देश की रक्षा, रोजगार, विकास और शिक्षा नहीं दिला सकती है।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर सीमा पर रक्षा करने वाले सैनिकों के सिर काट कर ले जाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को जयपुर में बिरयानी परोस कर कांग्रेस ने सीमा प्रहरियों का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान से डरती है, इसलिए सैनिकों का सिर काटने के बाद भी पाकिस्तान का नाम नहीं लेती, लेकिन इस मुद्दे पर सेना को भी सफाई देनी पड़ी।
मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने यहां परमाणु परीक्षण किया। अमरीका जैसे बड़े-बड़े देशों ने परीक्षण नहीं करने को कहा।
आर्थिक प्रतिबंध लगाकर डराने का प्रयास किया लेकिन अटल जी की जगह कोई और होता तो डर जाता उन्होंने दो दिन बार फिर परमाणु धमाका करके दुनिया को जवाब दिया।
रुपये को घिसने वाला पंजा
मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि दिल्ली से भेजे गए एक रुपये में से मात्र 15 पैसे ही गरीब तक पहुंचते थे और देश जानता है कि रुपये को घिसने वाला पंजा कौन सा है?
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि देश को स्वाधीनता दिलाने के साथ ही इस पार्टी का काम पूरा हो गया है और अब इसे बिखेर देना चाहिए। कांग्रेस को नेस्तनाबूद करना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।