{"_id":"3a421b7502de1d1cf8d68dd9d99241b3","slug":"narendra-modi-rahul-gandhi-rajasthan-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी, राहुल के बीच होगा सुपरहिट मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी, राहुल के बीच होगा सुपरहिट मुकाबला
समीर शर्मा/अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
Updated Thu, 14 Nov 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार का रंग फिर परवान चढऩे वाला है। पार्टियों के स्टार प्रचारक कुछ दिन में पूरा जोर लगाएंगे और जनता को अपने पक्ष में करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
धमाकेदार शुरुआत के तहत 19 नवम्बर को पहले ही दिन भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की एक साथ रैलियां होंगी।
विज्ञापन
राजस्थान की जनता इस दिन दोनों दिग्गज नेताओं की मास-अपील देखने को आतुर है।
भाजपा के पास प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी से स्टार प्रचारक हैं, तो कांग्रेस के पास प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हैं।
विज्ञापन
इन स्टार प्रचारकों की जबरदस्त सभाएं होंगी और भाषणों में तीखा अंदाज देखने और सुनने को मिलेगा। पहले दिन मोदी की तीन व राहुल की दो रैलियां पहले दिन यानी 19 नवम्बर को नरेन्द्र मोदी की तीन रैलियां होंगी, तो राहुल गांधी की दो।
मोदी की अलवर, भरतपुर व सवाई माधोपुर में रैलियां होगी। सूत्रों के मुताबिक मोदी दो ही रैली करना चाहते थे और सुरक्षा कारणों से प्रशासन भी दो के लिए राजी था, लेकिन मोदी की अत्यधिक मांग के चलते उन्हें तीन रैलियों के लिए मना लिया गया और प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ी।
इधर राहुल गांधी की चित्तौडग़ढ़ और बीकानेर में सभाएं होंगी। इसके बाद 21 को वे जयपुर में बड़ी रैली करेंगे और फिर 25 को जोधपुर और झुंझुनूं उनकी सभाएं रखी गई हैं।
डेढ़ दर्जन रैलियां करेंगे मोदी
भाजपा सूत्रों के अनुसार राजस्थान में नरेन्द्र मोदी की मतदान से पहले डेढ़ दर्जन रैलियां होंगी। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद पार्टी आलाकमान का फोकस राजस्थान की ओर रहेगा। इसी कारण मतदान के दिन 1 दिसम्बर से पहले मोदी जमकर रैलियां करेंगे।
सोनियां गांधी की रैली 24 को
जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 24 नवंबर को डूंगरपुर व कोटा और इसके बाद 27 को सीकर सभा होगी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 21 नवंबर को जयपुर आएंगे।