{"_id":"c178101eade692d8efcc963563da5f85","slug":"narayan-sai-seen-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण साईं को भरतपुर में देखा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायण साईं को भरतपुर में देखा गया
अमर उजाला
Updated Wed, 23 Oct 2013 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कार के मामले में फरार चल रहा नारायण साईं शनिवार रात अपने एक भक्त से मिलने राजस्थान के भरतपुर शहर आया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कथावाचक आसाराम के बेटे नारायण साईं ने गिरफ्तारी से बचने के लिये अपना हुलिया बदल लिया है। नारायण साईं ने अपने बाल मुंडवा लिये है और दाढी मूंछ भी कटवा ली है।
सूत्रों ने बताया कि नारायण साईं ने अपने हुलिये को पूरी तरह से बदल लिया है जिससे कि वह पुलिस के चंगुल से बच सके। जिस वक्त नारायण साईं अपने भक्त से मिलने भरतपुर शहर में आया उसने गेरूए रंग के कपडे पहने हुये थे सिर के बाल पूरी तरह से साफ थे और दाढी मूंछ भी नहीं थी।
विज्ञापन
भक्त से मिलने के बाद नारायण साईं आगरा के लिये प्रस्थान कर गया। भरतपुर का वह व्यक्ति आसाराम का रिश्तेदार भी है।
गौरतलब है कि सूरत में दो बहनों द्वारा दर्ज कराये गए बलात्कार के मामले में अदालत ने साईं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ है जिसके बाद पिछले दो हफ्ते से नारायण साईं फरार चल रहा है।
विज्ञापन