फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Namdev community worshiped Ravana as his son-in-law

Mandsaur: नामदेव समाज ने की रावण की जमाई के रूप में पूजा, प्रसाद किया गया वितरित

Tue, 24 Oct 2023 03:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Oct 2023 03:30 PM IST
सार

Mandsaur: दशहरे पर जहां पूरे देश में रावण को बुराई का प्रतीक मानकर उसका वध किया जाता है। वही मंदसौर के खानपुरा क्षेत्र में रावण को जमाई मानकर पूजा की जाती है। रावण की प्रतिमा के सामने से क्षेत्र की महिलाएं घूंघट निकालकर निकलती है।
 

विज्ञापन
Namdev community worshiped Ravana as his son-in-law
रावण की पूजा करती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर के खानपुरा में दशहरे के दिन एक अनोखी परंपरा मनाई जाती है। यहां रावण को जमाई मानकर पूजा की जाती है। इतना ही नहीं रावण की प्रतिमा के सामने से क्षेत्र की महिलाएं घूंघट निकालकर निकलती है। बता दें कि यहां रावण की 51 फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। कहा ऐसा भी जाता है कि रावण के पैर में लच्छा बांधने से एक राता बुखार भी ठीक होता है।

विज्ञापन


ढोल नगाड़ों के साथ रावण की प्रतिमा स्थल पहुंचे

नामदेव समाज के लोग रावण की पत्नी मंदोदरी को अपनी बेटी का दर्जा देते है। इसी लिहाज से मंदसौर में रावण को जमाई राजा का दर्जा दिया जाता है। दशहरे पर नामदेव समाज के लोग ढोल नगाड़ों के साथ रावण की प्रतिमा स्थल पहुंचे और रावण की पूजा व आरती कर प्रसाद वितरित किये गए। 

विज्ञापन

वध करने के लिए दिया निमंत्रण
 

नामदेव समाज के अध्यक्ष अशोक बघेरवाल तथा सचिव राजेश मेढ़तवाल ने बताया कि जिस तरह जमाई की पूजा की जाती है। ठीक उसी तरह हमने भी रावण महाराज की पूजा कर आरती की व प्रसाद वितरित किया। साथ ही रावण महाराज के पैर में लच्छा बांधकर शाम को गोधूली वेला में युद्ध का निमंत्रण दिया है। इसका कारण यह है कि हमने अच्छाई की पूजा की है। वहीं शाम को गोधूली वेला में बुराई का वध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed