फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nakbajni exposed in Sribalaji Seva Dham Nagaur two personnel of the ashram arrested

Rajasthan: नागौर के श्रीबालाजी सेवा धाम में हुई नकबजनी का खुलासा, आश्रम के दो कार्मिक गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2023 04:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 26 Mar 2023 04:45 PM IST
सार

नागौर के श्रीबालाजी थाना क्षेत्र के सेवा धाम आश्रम में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आश्रम के ही दो कार्मिक गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Nakbajni exposed in Sribalaji Seva Dham Nagaur two personnel of the ashram arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर पुलिस ने श्रीबालाजी थाना क्षेत्र के सेवा धाम आश्रम में हुई नकबजनी और लाखों की चोरी की घटना में शामिल गोसेवक रेवंत राम मेघवाल पुत्र श्रवण राम (20 साल) निवासी करनेतपुरा थाना श्रीबालाजी और महंत के ड्राइवर पोकर राम जाट पुत्र मगनाराम (36) निवासी थाना नोखा जिला बीकानेर को नोखा से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि घटना के संबंध में 22 मार्च को सेवा धाम आश्रम के महंत बजरंग लाल द्वारा घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

आश्रम महंत बजरंग लाल 17 मार्च को लौटकर आश्रम आए तो चोरी उजागर हुई
रिपोर्ट में बताया कि 6 मार्च को कथा वाचन के लिए आश्रम स्थित कुटिया का ताला लगाकर पंजुआना जिला सिरसा हरियाणा गया था। 17 मार्च को लौट कर आश्रम आए तो कुटिया के साइड की खिड़की टूटी हुई थी। अलमारी का ताला तोड़ अज्ञात चोर 2 लाख 70 हज़ार रुपए नगद, सोने की 4 अंगूठी , 2 चूड़ियां, 1 सोने का हार और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इससे पहले भी उनकी कुटिया से रुपयों से भरा बैग और कार से 1 लाख रुपये नकद चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम के 2 कर्मचारी गिरफ्तार
घटना के खुलासे के लिए एएसपी राजेश मीणा और सीओ विनोद कुमार सीपा के सुपरविजन, एसएचओ महेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना श्री बालाजी से विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने जांच पड़ताल और पूछताछ के बाद मामले में आश्रम के दो कार्मिक गौ-सेवक रेवंत राम और ड्राइवर पोकर राम को नोखा जिला बीकानेर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed