{"_id":"6ab202667e76ff54010e506d","slug":"tragic-accident-in-nagaur-trailer-drags-bike-for-200-feet-two-youths-killed-before-vehicle-catches-fire-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागौर में दर्दनाक हादसा: बाइक को टक्कर मारकर 200 फीट तक घसीटता रहा ट्रेलर, दो युवकों की मौत के बाद लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागौर में दर्दनाक हादसा: बाइक को टक्कर मारकर 200 फीट तक घसीटता रहा ट्रेलर, दो युवकों की मौत के बाद लगी आग
Tue, 22 Sep 2026 09:52 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:52 AM IST
सार
नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर कालानाडा के पास कोयले से भरे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बीकानेर जिले के दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर बाइक को करीब 200 फीट तक घसीटता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर अलाय से बीकानेर की ओर कालानाडा के पास सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोयले से भरे एक ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर बाइक को करीब 200 फीट तक घसीटता हुआ ले गया।
दोनों युवकों की मौके पर ही मौत
पुलिस के अनुसार, ट्रेलर बीकानेर से नागौर की ओर आ रहा था। कालानाडा के पास ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बीकानेर जिले के मालियाणा निवासी महावीर पुत्र कोजाराम जाट और बुद्धाराम पुत्र चेनाराम जाट के रूप में हुई है।
चालक ने कूदकर बचाई जान
हादसे के बाद ट्रेलर चालक ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोगेलाव टोल की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शवों को नागौर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजस्थान डिप्टी मेयर चुनाव आज: मेयर के बाद अब किसका चलेगा नंबर गेम? अजमेर-पाली से भरतपुर तक निर्दलीय अहम
घटना के कुछ देर बाद ट्रेलर में लगी आग
हादसे के कुछ देर बाद कोयले से भरे ट्रेलर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेलर के टायरों और आगे के हिस्से में आग की लपटें उठने लगीं। आग विकराल होने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर नागौर नगर परिषद के अग्निशमन विभाग की दो दमकल मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा नोखा से भी एक दमकल टीम को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।