फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur School Ragging Senior Students Allegedly Assault Class 5 Girl in Hostel Case Registered

नागौर हॉस्टल में सीनियर छात्राओं की दबंगई: पांचवीं की बच्ची से रैगिंग और मारपीट, दुर्व्यवहार करने का आरोप

Sat, 19 Sep 2026 03:48 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sat, 19 Sep 2026 03:48 PM IST
सार

नागौर के एक निजी स्कूल हॉस्टल में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ वरिष्ठ छात्राओं द्वारा कथित तौर पर रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता का आरोप है कि उन्होंने पहले भी स्कूल प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
Nagaur School Ragging Senior Students Allegedly Assault Class 5 Girl in Hostel Case Registered
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर जिले में स्थित निजी स्कूल के हॉस्टल में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता वर्ष 2023 से इस निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही है और स्कूल के ही हॉस्टल में रह रही है। हॉस्टल की वरिष्ठ छात्राएं लंबे समय से बच्ची को गलत तरीके से परेशान कर रही थीं और उसकी रैगिंग ले रही थीं।
विज्ञापन


वरिष्ठ छात्राओं पर प्रताड़ना का आरोप
पीड़ित छात्रा ने लगभग तीन महीने पहले पहली बार अपने पिता को वरिष्ठ छात्राओं द्वारा परेशान किए जाने की बात बताई थी। उस समय पिता ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन प्रबंधन ने केवल आश्वासन दिया और कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद से बच्ची गुमसुम रहने लगी थी। 12 सितंबर की रात को छात्रा ने अपने पिता को फोन कर जानकारी दी कि वरिष्ठ छात्राओं ने फिर से उसके साथ प्रताड़ना और मारपीट की है। 13 सितंबर को बच्ची के माता-पिता हॉस्टल पहुंचे और अपनी बेटी को घर ले जाने के लिए स्कूल से पास बनवाया।
विज्ञापन


हॉस्टल में दुर्व्यवहार और फोन छीनने का दावा
छात्रा के पिता का आरोप है कि जब वे हॉस्टल वार्डन से बात करने पहुंचे तो वहां मौजूद एक महिला स्टाफ ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद आरोपी स्टाफ ने परिजनों को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया।परिजनों ने इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य के पास जाकर शिकायत की। प्रधानाचार्य ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों का कहना है कि वे इससे पहले भी तीन-चार बार स्कूल प्रबंधन से शिकायत कर चुके थे, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कौन हैं 21 साल की कीर्ति?: जिनका प्रशासनिक सेवा में जाने का था सपना, अब बनीं सबसे कम उम्र की पालिका अध्यक्ष

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज की मांग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। पिता ने पुलिस से मांग की है कि स्कूल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज को जल्द से जल्द सुरक्षित किया जाए, क्योंकि पूरी घटना स्कूल के कैमरों में कैद है।इस मामले में मेड़ता डीएसपी रामकरण मलिंडा ने बताया कि पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed