फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur Sadhus and saints angry with Bhajanlal government accused policeman of indecent behavior

Nagaur News: भजनलाल सरकार से नाराज साधु-संत, पुलिसकर्मी पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप, जानें पूरा मामला

Fri, 23 Feb 2024 09:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 09:38 PM IST
सार

भले ही भजनलाल सरकार साधु-संतों के लिए सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन नागौर जिले में लगातार साधु-संतों के साथ अत्याचार देखने को मिल रहा है। कहीं संतों की हत्या हो रही है तो कहीं पुलिस से परेशान हो रहे साधु-संत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Nagaur Sadhus and saints angry with Bhajanlal government accused policeman of indecent behavior
साधु-संत से अभद्र व्यवहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर जिले में रिया बड़ी उपखंड क्षेत्र के थांवला थाना इलाके के रामस्नेही संप्रदाय के संत धीरजराम ने थांवला थाना में उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट दी। इसमें उन्होंने बताया कि उनको सूचना मिली की टोल नाकों पर गोतस्कर गायों को लेकर जा रहे हैं। क्षमता से ज्यादा गोवंशों को गाड़ी में ठूंसा हुआ है। क्षमता से अधिक गोवंशों को लेकर जाने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुष्कर थाने में प्रकरण दर्ज है। 

विज्ञापन


जब दूसरी गाड़ियों को चेक कर रहे थे, उसी दौरान थांवला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह चारण वहां पहुंच गए। मेरे साथ गाली-गलौज किया। साथ ही मेरा फोन ही छीन लिया। मेरे फोन से मेरे कीमती डेटा को भी डिलीट कर दिया और मेरे साथ बदतमीजी भी की। जब मैंने फोन मांगा तो उन्होंने मेरे से पांच हजार रुपये भी मांगे। जब मैंने पैसे देने से इंकार किया तो मेरे और मेरे साथियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मेरे साथ मारपीट और मेरे को अपमानित भी किया। साथ ही कुछ वाहन चालकों से अवैध रूप से पैसे लेकर वहां से निकल गया।
विज्ञापन


एसएचओ मानवेंद्र सिंह बोले, मैंने तो अभी ज्वाइनिंग की है। लेकिन मैंने इस प्रकरण में मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि संत के साथ हेड कांस्टेबल ने बदसलूकी की है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed