फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News: When people consuming drugs near a shop were stopped, the youths used knives

Nagaur News: दुकान के पास नशा कर रहे लोगों को टोका तो युवकों ने चलाए चाकू, पिता-पुत्र घायल, चार पर मामला दर्ज

Mon, 30 Sep 2024 08:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Sep 2024 08:25 PM IST
सार

घटना तब हुई जब राजेंद्र ने गाली-गलौज कर रहे युवकों को टोका। आरोपियों ने राजेंद्र और उनके पिता पर चाकू से हमला किया, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया और नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Nagaur News: When people consuming drugs near a shop were stopped, the youths used knives
घटना की जानकारी देते पीड़ित व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर जिले में लगातार बढ़ते नशे को लेकर आए दिन वारदात होती ही रहती हैं। मेड़ता शहर के जेतारण चौकी के पास इलाके में सोमवार चाकूबाजी की घटना हुई। घटना में राजेंद्र पलाडिया और उसके पिता पुखराज पालडिया घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को मेड़ता शहर के राजकीय चिकित्सालय में लाकर इलाज करवाया है। पीड़ित ने नामजद चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।

विज्ञापन


बता दें राजेंद्र पलाडिया ने मेड़ता शहर में लिखित में रिपोर्ट देकर बताया कि वह रविवार शाम को अपने घर आ रहा था। इस दौरान घर के बाहर उसके किराणे की दुकान पर मां-बाप बेटे थे। घर के आगे स्कूल के पास प्रवीण जोशी और उसके साथी नशा करते हुए गाली गलौज कर रहे थे। जब उनको गाली गलौज करने से टोका तो वह उल्टे उसको गाली गलौज करने लग गए। वह वहां से निकल कर अपनी दुकान पर आ गया।
विज्ञापन


पीछे से आकर उन्होंने प्रवीण जोशी, उमेश सोनी, यश, मुकेश और 3-4 अन्य लोगों ने मिलकर उस पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। जैसे ही मैने मेरा बीच बचाव किया तो उन्होंने मेरे हाथों पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से मेरे हाथ पर पांच वार किया। इतने में ही मेरे बीच बचाव करने के लिए मेरे पिताजी आ गए प्रवीण ने मेरे पिताजी के ऊपर भी चाकू से हमला बोल दिया और उनके भी चोटें आ गईं। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने से पहले यह धमकी देकर गए कि तेरे घर में घुसकर तेरे को जान से मार देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है कि रामकुमार हेडकांस्टेबल ने बताया कि सूचना मिली कि जसनगर चौकी के पास कुछ चाकूबाजी हुई है। मौके पर पहुंचे और घायलों को मेड़ता के राजकीय चिकित्सालय में इलाज हेतु लाया गया। उसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ जान से करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। हमने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला धारा 189(2), 126, 115(2), 351(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, आरोपियों के खिलाफ लगातार कई इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गई। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed