{"_id":"66e1d1c57f64bc1e7908d9e5","slug":"nagaur-news-vice-president-will-come-to-kharnal-to-participate-in-tejaji-fair-administration-on-alert-mode-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur News : तेजाजी मेले में भाग लेने सपत्नीक खरनाल आएंगे उपराष्ट्रपति, प्रशासन ने आगमन की तैयारियां शुरू कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur News : तेजाजी मेले में भाग लेने सपत्नीक खरनाल आएंगे उपराष्ट्रपति, प्रशासन ने आगमन की तैयारियां शुरू कीं
Wed, 11 Sep 2024 10:52 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:52 PM IST
सार
नागौर के खरनाल में 13 सितंबर को होने वाले वीर तेजाजी महाराज के मेले में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक शामिल होंगे। मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में सारी तैयारियां कर ली गई हैं। उपराष्ट्रपति का यहां डेढ़ घंटे रुकने का प्रोग्राम है।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
13 सितंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नागौर के दौरे पर रहेंगे। वे यहां खरनाल गांव स्थित वीर तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस पर भरने वाले मेले में भाग लेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ रहेंगी। मेले में करीब 1.30 मिनट रुकने के बाद वे वायुसेना के विशेष विमान से सुरसुरा जाएंगे।
विज्ञापन
खरनाल में लोक देवता तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस पर 13 सितंबर को मेला आयोजित होगा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल होंगे। मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मेले में विशेष अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ भी दर्शन के लिए आएंगे, इसके बाद वे तेजाजी की निर्वाण स्थली सुरसुरा जाएंगे। उपराष्ट्रपति के आने का कार्यक्रम प्रस्तावित होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और तैयारियां शुरू कर दीं।
विज्ञापन
नागौर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि उपराष्ट्रपति धनखड़ का 13 सितंबर को हेलीकॉप्टर के जरिए खरनाल हेलीपैड पर पहुंचेंगे और सीधे ही तेजाजी मंदिर जाएंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:35 पर विशेष विमान से तेजाजी महाराज की निर्वाणस्थली सुरसुरा के लिए उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति दूसरी बार नागौर के खरनाल आ रहे हैं।
प्रशासन ने उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला प्रशासन द्वारा हेलीपैड तैयार करवाया जा रहा है, साथ ही बिजली, सड़क, पानी और चिकित्सा अधिकारियों को प्रमुखता से जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती बुधवार शाम से ही शुरू कर दी जाएगी।