फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur discoms collected Rs 7 lakh 77 thousand 256 from 11 consumers

Nagaur: अवैध कनेक्शन पर डिस्कॉम की कार्रवाई, 11 उपभोक्ताओं से वसूले 7 लाख 77 हजार 256 रुपये

Thu, 24 Mar 2022 04:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 24 Mar 2022 04:11 PM IST
सार

नागौर में कुछ उपभोक्ताओं ने बिजली काटे जाने पर निजी स्तर पर कनेक्शन जोड़वा लिया था। उनपर डिस्कॉम के पैसे बकाया थे। जिसके बाद उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Nagaur discoms collected Rs 7 lakh 77 thousand 256 from 11 consumers
नागौर में बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागौर डिस्कॉम टीम ने मकराना में अवैध विद्युत कनेक्शन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। डिस्कॉम ने ग्यारह उपभोक्ताओं से 7 लाख 77 हजार 256 रुपए की वसूली की और सात उपभोक्ताओं के मीटर उतार दिया। डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं के खंभे से ही बिजली कनेक्शन काट दिए।

विज्ञापन

 

मकराना डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता बी एल गोदावत ने बताया कि उपभोक्ताओं ने बिजली उपभोग के बिल जमा नहीं  करवाए थे। जिस पर डिस्कॉम ने उनके कनेक्शन काट दिए। बिल जमा करवाकर वैध तरीके से कनेक्शन वापस करवाने की बजाय बकायादारों ने अपने ही स्तर पर कनेक्शन वापस जोड़ लिए।

विज्ञापन


बकायादारों द्वारा अवैध तरीके से कनेक्शन कर बिजली का उपभोग करने की शिकायत मिलने पर मकराना शहरी सहायक अभियंता एस के रावल के नेतृत्व में डिस्कॉम की टीम चिन्हित स्थानों पर पहुंची, जहां पर दो मस्जिद इलाके में चार, खाती टीबा में दो, स्टेशन रोड पर दो और कसाई गली में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर मीटर ही उतार लिए। साथ ही सभी को चेतावनी दी कि वे विभाग का बिल जमा करवा दें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे वसूला गया जुर्माना

इस दौरान मोहम्मद अली पुत्र अब्दुल रहमान खत्री पर 2 लाख 63 हजार 750 रुपया का जुमार्ना लगाया गया। इसी प्रकार मोहम्मद इकबाल पुत्र अब्दुल रहमान खत्री पर 48 हजार 761 रुपये, मोहम्मद असफाक खत्री पर 78 हजार 500 रुपए और मुमताज पुत्र बिलालुद्दीन चौधरी पर 3 लाख 43 हजार 167 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed