{"_id":"63e12eab973c385ea06abd1d","slug":"nagaur-dead-body-not-found-even-after-three-days-in-nagaur-married-girlfriend-murder-case-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: यूट्यूब देखकर पता किया हत्या की सजा, फिर प्रेमिका के कर दिए टुकड़े, तीन दिन बाद भी नहीं मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: यूट्यूब देखकर पता किया हत्या की सजा, फिर प्रेमिका के कर दिए टुकड़े, तीन दिन बाद भी नहीं मिला शव
Mon, 06 Feb 2023 10:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:15 PM IST
सार
राजस्थान के नौगार जिले में 'क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज' की तर्ज पर शादीशुदा प्रेमिका की हत्या करने का मामला सामने आया था। आरोपी की निशानदेही पर कुएं में तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन मृतका के अवशेष बरामद नहीं हुए।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले में प्रेमी द्वारा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने के मामले में तीसरे दिन भी कुएं में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। तीसरे दिन कई बार एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमों ने डेरवा गांव के कुएं में उतरकर शव खोजने के प्रयास किए, आखिर में तीसरे दिन का रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया।
विज्ञापन
नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया, मामले में 22 जनवरी को ससुराल मुंडासर के लिए निकली विवाहिता गुड्डी गायब हुई थी, जिसके बाद 24 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज हुई। पुलिस के अनुसंधान के दौरान यह सामने आया कि वह अपने पीहर बालासर से ससुराल मुंडासर नहीं जाकर डेरवा गांव के अनोपाराम के साथ गई थी, जिसके बाद अनोपाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि अनोपाराम ने नागौर की बालवा रोड़ स्थित रीको के सुनसान इलाके में धारदार हथियार से हत्या कर दी। जगह सुनसान होने से किसी को भनक नहीं लगी और सात दिन बाद उसने शव के अवशेषों को ठिकाने लगा दिया। आरोपी ने पूछताछ में यह कबूला कि गांव के कुएं में अवशेष डाले। एसपी ने बताया, पुलिस को हत्या के घटनास्थल से मृतका गुड्डी के कपड़े, जबड़ा सहित हड्डियां मिल चुकी हैं। बाकी के अवशेष तलाशने के लिए कुएं में रेस्क्यू चलाया गया।
विज्ञापन
आठवीं पास का ऐसा कांड...
डेरवा गांव का आरोपी अनोपाराम मात्र आठवीं पास है। 22 जनवरी को प्रेमिका गुड्डी को अपने साथ बाइक पर ले गया था और 22 जनवरी को उसकी हत्या कर दी। आरोपी मृतका को लेकर सीधा बालवा रोड स्थित रीको के सुनसान जंगल में पहुंचा, जहां पर आरोपी ने प्रेमिका गुड्डी की धारदार हथियार कटार से हत्या कर दी। कटार से हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने का प्लान करने लगा। लेकिन 22 जनवरी को वह कामयाब नहीं हुआ। बालवा रोड़ पर जंगल होने के कारण किसी को इसकी भनक नहीं लगी, इसके बाद जब शव कंकाल बन गया तो मौका देखकर आरोपी अनोपाराम फिर से घटनास्थल पर पहुंचा और अवशेष को ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
आरोपी गुमराह तो नहीं कर रहा?
डेरवा के कुएं में पिछले तीन दिन से एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीम तलाशी कर रही है, इसके बावजूद कुएं में अभी तक अवशेष नहीं मिले हैं। 350 फीट गहरे कुएं में तीन दिन से कई बार टीम कुएं में उतरी है। ऐसे में यह भी आशंका बढ़ गई है कि कहीं आरोपी अनोपाराम पुलिस को गुमराह तो नहीं कर रहा। इसके लिए पुलिस उससे लगातार इंटेरोगेशन भी कर रही है, ताकि सारा सच सामने आ सके।
अवशेष बरामद कराना बना बड़ी चुनौती...
मामले में पुलिस के लिए राहत की बात यह है कि पुलिस ने आरोपी अनोपाराम को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी राहत की बात यह है कि पुलिस को हत्या का मोटिव मिल चुका है, आरोपी ने प्रेमिका द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने से परेशान होकर हत्या की थी। लेकिन पुलिस के लिए परेशानी यह है कि अभी मृतका का शव बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ अवशेष पुलिस बरामद कर चुकी है।
यूट्यूब पर देखा कि कितनी होगी सजा...
प्रेमी अनोपाराम ने हत्या करने के बाद यूट्यूब पर जाकर यह देखा कि हत्या के मामले में कितनी सजा होती है। कुल मिलाकर इस मामले में यह सामने आ रहा है कि इस आरोपी ने बेहद शातिराना ढंग से वारदात की। मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी मात्र आठवीं पास है, फिर भी उसने क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज की तर्ज पर यह हत्या की। आरोपी अनोपाराम नागौर के डेरवा गांव का है। वहीं, प्रेमिका गुड्डी बालासर गांव की थी और मुंडासर गांव में उसका ससुराल था।