{"_id":"63e124d029067013e25c9329","slug":"nagaur-accused-of-raping-woman-by-blackmail-arrested-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाथरूम में नहाते समय बनाए थे अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाथरूम में नहाते समय बनाए थे अश्लील वीडियो
Mon, 06 Feb 2023 09:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 Feb 2023 09:33 PM IST
सार
नागौर पुलिस ने बाथरूम में नहा रही महिला के अश्लील वीडियो-फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी हुकमाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर में महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार 35 साल का आरोपी हुकमाराम जाट थाना श्रीबालाजी के सुरजाना सथेरण इलाके का रहने वाला है। सदर थाना पुलिस ने रविवार को चूंटीसरा गांव से आरोपी को पकड़कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 12 जनवरी को पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि हुकमाराम का 9-10 साल से उनके घर आना-जाना था। लगभग 3-4 साल पहले वह उनके घर आया था। उस समय वह घर में अकेली थी और बाथरूम में नहा रही थी। बाथरूम के गेट नहीं थे, हुकमाराम ने नहाते हुए उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए।
विज्ञापन
ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाएं...
एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि उन अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर हुकमाराम ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में अकेले मिलने की कहकर धमकी देता रहा। अब बदनाम करने की नीयत से उसने फोटो और वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दिए हैं। इस रिपोर्ट पर आईपीसी की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत थाना श्री बालाजी पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गुजरात बॉर्डर पर चूंटीसरा गांव से गिरफ्तार...
एसपी जोशी ने बताया कि आरोपी घटना के वक्त से ही फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, सीओ विनोद कुमार सीपा के सुपरविजन और थाना अधिकारी सदर रुपाराम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आरोपी की जानकारी जुटाकर रविवार को आरोपी के गुजरात भागने की सूचना मिली, जिसे टीम ने गुजरात बॉर्डर पर चूंटीसरा गांव से गिरफ्तार कर लिया।