फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nadda will come to Jaipur on January 23 for meeting

Rajasthan: चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 23 जनवरी को जयपुर में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जेपी नड्डा

Wed, 18 Jan 2023 02:58 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याग्निक Updated Wed, 18 Jan 2023 02:58 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 जनवरी को जयपुर में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करेंगे। दस महीने बाद प्रदेश में चुनाव होने हैं, लिहाजा नड्डा का ये दौरा चुनाव की तैयारी को लेकर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Nadda will come to Jaipur on January 23 for meeting
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करने और प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात करने 23 जनवरी को जयपुर पहुंचेंगे। जेपी नड्डा पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पहली बार राजस्थान आएंगे। दस महीने बाद प्रदेश में चुनाव होने हैं, लिहाजा नड्डा का ये दौरा चुनाव की तैयारी को लेकर देखा जा रहा है। यहां होने वाले चुनाव का कार्यभार नड्डा के पास ही है। इसलिए उनका ये दौरा चुनाव को लेकर काफी महत्वपूर्ण है। नड्डा 24 और 25 को भी जयपुर में ही रहेंगे।

विज्ञापन


पिछली बार 28 सीटों पर हुई चूक को सुधारने की कोशिश
जेपी नड्डा का यह राजस्थान दौरा चुनावी साल होने के चलते बहुत ही अहम माना जा रहा है। दस महीने में ही प्रदेश में चुनाव होने हैं और पार्टी में चल रही गुटबाजी को रोकना और पार्टी को एकजुट कर चुनाव के लिए तैयार करना राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्राथमिकता होगी। चूंकि 2023 और 2024 दोनों ही चुनाव का कार्यभार जेपी नड्डा के पास ही है, इसलिए अब जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो गई है। पिछले चुनाव में भाजपा मात्र 28 सीटों से सरकार बनाने में विफल रही थी, जिसका प्रमुख कारण गुटबाजी ही था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े चेहरों को एक साथ करने का उद्देश्य
राजस्थान में भाजपा को मजबूत करना और सभी बड़े चेहरों को एक साथ मिलाकर चुनाव में उतरना ही पार्टी का एक मात्र उद्देश्य है, जिसके चलते जेपी नड्डा जयपुर में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति में नेताओं से मिलकर और अपने भाषण के माध्यम से समझाइश का प्रयास करेंगे। साथ ही दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जो संदेश हैं उनको भी राजस्थान के नेताओं के साथ साझा करेंगे। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, वी सतीश, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी, समेत पार्टी के सभी पदाधिकारियों के आने की भी सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed