फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Muskan Sansthan Children in Dungarpur made rakhi of 75 feet circumference from waste item

Rajasthan: मुस्कान संस्थान के बच्चों ने बनाई वेस्ट मटेरियल से दुनिया की सबसे बड़ी राखी! यह भी दिया संदेश

Wed, 10 Aug 2022 11:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 10 Aug 2022 11:05 AM IST
सार

रक्षा बंधन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है। राजस्थान के डूंगरपुर में इस पर्व को खास बनाने के लिए निराश्रित बच्चों ने वेस्टेज मटेरियल का इस्तेमाल कर 75 फीट परिधि की राखी का निर्माण किया है।

विज्ञापन
Muskan Sansthan Children in Dungarpur made rakhi of 75 feet circumference from waste item
75 फीट परिधि की राखी - फोटो : amar ujala

विस्तार

रक्षा बंधन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है। राजस्थान के डूंगरपुर में इस पर्व को खास बनाने के लिए निराश्रित बच्चों ने वेस्टेज मटेरियल का इस्तेमाल कर 75 फीट परिधि की राखी का निर्माण किया है। जिला मुख्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉल में 200 निराश्रित बच्चों ने यह कीर्तिमान छह घंटे में पूरा किया है। सभी बच्चे सरकार द्वारा अनुदानित मुस्कान संस्थान में पल और पढ़ाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वेस्टेज मटेरियल से बनाई राखियां
मुस्कान संस्थान के संचालक भरत नागदा ने बताया कि रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाले सामान से भी वेस्टेज निकलती है। जिनमें डिस्पोजल बोतलें, पुरानी सीडी, कागज, गत्तों,पॉलीथिन आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि इन्हीं वेस्टेज मटेरियल का उपयोग कर निराश्रित बच्चों ने 75 फीट परिधि की 200 किलो वजन वाली राखी तैयार की है। इसमें एक हजार पुरानी सीडी, 1 हजार  प्लास्टिक की डिस्पोजेबल बोतले, साड़ियां, 6 बांस, चिप्स के खाली रैपर्स आदि सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
राखी का निर्माण कर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया है। नागदा ने बताया कि रोजमर्रा के जीवन में काफी चीजें ऐसी निकलती है, लेकिन ये उपयोगी भी साबित होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने वेस्टेज से राखी का निर्माण कर आम लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने का भी संदेश दिया है। उन्होंने निराश्रित बच्चों द्वारा बनाई गई राखी को विश्व की सबसे बड़ी होने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed