{"_id":"f2119cd34d9c9adc0b3bb8c96077d154","slug":"murder-of-7-year-old-children-for-extortion-money-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 करोड़ नहीं मिले तो बच्चे को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 करोड़ नहीं मिले तो बच्चे को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 10 Oct 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं की मांग पूरी नहीं करने पर उन्होंने सात साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज घटना शुक्रवार को राजस्थान के कोटा जिले में घटी।
विज्ञापन
बच्चे का शव कोटा के नजदीक ही तालेड़ा गांव के एक तालाब में मिला। पुलिस के अनुसार कोटा स्थित तलवंडी के सेक्टर ए में रहने वाले बूंदी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की तालेड़ा शाखा के प्रबंधक पुनीत हांडा के इकलौते बेटे रूद्राक्ष को बृहस्पतिवार देर शाम पार्क में खेलते समय अगवा किया गया था।
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं ने फोन के जरिए 2 करोड़ रुपए की मांगे थे और नहीं देने पर बच्चे को मारने की धमकी दी थी। पुलिस को आस-पास के लगे सीसीटीवी कैमरा में एक संदिग्ध कार नजर आई थी, जिसके जरिए जांच आगे बढ़ रही थी।
विज्ञापन
लेकिन सुबह नहाने के दौरान तालाब में लोगों को शव दिखाई दिया, जिसकी शिनाख्त रूद्राक्ष के रूप में हुई। बच्चे के हाथ और मुंह बंधा हुआ था। पुलिस ने मामले में पुरानी रंजिश को लेकर जांच शुरू की है।