फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Murder in Jhalawar miscreants shot youth on Diwali

Rajasthan: दिवाली के दिन हत्या, बाजार जा रहे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

Tue, 25 Oct 2022 08:17 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 25 Oct 2022 08:17 AM IST
सार

युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से बाजार जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। जिसमें युवक के गले में गोली लग गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Murder in Jhalawar miscreants shot youth on Diwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झालावाड़ शहर में सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। युवक बाइक से अपने दोस्त के साथ मामा भांजा फॉरेस्ट रोड पर जा रहा था, इसी दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फायरिंग में युवक आरिश को गले में गोली लग गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल लाया गया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस के आला अधिकारी व एसपी रिचा तोमर, एएसपी चिरंजीलाल मीणा, डीएसपी बृजमोहन मीणा सहित भारी पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा। मृतक के शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed