फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Murder in Jaipur Mother-in-law accuses daughter-in-law of killing her son

Rajasthan: दिन में दी जान से मारने की धमकी, रात में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा

Thu, 21 Jul 2022 02:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 21 Jul 2022 02:01 PM IST
सार

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे का गला घोंट दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Murder in Jaipur Mother-in-law accuses daughter-in-law of killing her son
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में प्रेमी के साथ मिलकर एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। उसके बाद महिला अपने बेटे को लेकर पीहर चली गई। सांगानेर थाने में मृतक की मां ने बहू पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुजुर्ग महिला ने मंगोलपुरी नई दिल्ली की रहने वाली अपनी बहू सुनीता पर प्रेमी के साथ मिलकर बेटे अशोक की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक अशोक (34) तिरुपति नगर में पत्नी सुनीता और बेटे समीर और अमित के साथ रहता था। वह प्राइवेट टैक्सी कार चलाता था। मृतक की मां ने बताया कि उसे दो मई 2022 की रात करीब 10:30 बजे बेटे अशोक के फंदा लगाकर सुसाइड करने की सूचना मिली। जिसके बाद वो टोंक से जयपुर आईं। उनकी बहू सुनीता अपने बेटे अमित को लेकर दाह संस्कार से पहले ही अपने पीहर दिल्ली चली गई। जिसके बाद उन्हें अपनी बहू पर शक हुआ।

विज्ञापन


उसके बाद पता चला कि दोपहर चार से पांच बजे के बीच में अशोक और सुनीता में झगड़ा हुआ था। बहू सुनीता जान से मारने की धमकी देकर घर से कहीं चली गई। रात को बहू सुनीता अपने प्रेमी के साथ घर लौटी। उसने बेटे अशोक की गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेमी को वहां से भेजकर पति के सुसाइड करने का लोगों को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित मां का कहना है कि जिस प्रेमी के साथ मिलकर बेटे अशोक की हत्या की है। उसकी बहू घंटों अपने कमरे में बंद होकर उससे बातें करती रहती थी। जिसकी कॉल रिकॉडिंग भी उसके पास है। उसका पोता समीर अपनी मां के साथ नहीं जाकर उसके पास ही है। पोते समीर को कॉल करके आए दिन धमकियां देती रहती है। कहती है कि तू मेरे पास आ जा। नहीं तो तुझे भी तेरे बाप की तरह जान से मारवा दूंगी। पुलिस ने इस्तगासा के जरिए हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed