फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Murder case on Khatu Shyam Mandir Committee Khatu Shyam Stampede case

Khatu Shyam Stampede: खाटू श्याम मंदिर कमेटी पर हत्या का केस, कांग्रेस नेता का आरोप-जानबूझकर गेट बंद रखा गया

Tue, 09 Aug 2022 02:50 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 09 Aug 2022 02:50 PM IST
सार

सीकर के कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मंदिर कमेटी में आपसी विवाद के चलते जानबूझकर मंदिर के कपाट बंद रखे गए। ऐसे में नेता ने कमेटी के पांच सदस्यों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Murder case on Khatu Shyam Mandir Committee Khatu Shyam Stampede case
कांग्रेस नेता रामदेव सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

सीकर के खाटू श्याम मंदिर में मची भगदड़ में तीन महिला श्रद्धालु की जान चली गई। हादसे को लेकर मंदिर कमेटी और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। अब सीकर के एक कांग्रेस नेता ने मंदिर कमेटी के पांच सदस्यों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीकर के कांग्रेस नेता रामदेव सिंह ने मंदिर कमेटी पर केस दर्ज करवाया है। रामदेव सिंह ने बताया कि आठ अगस्त को सुबह पांच बजे के करीब 75 फीट प्रवेश द्वार पर पट बंद थे। इस कारण श्रद्धालु लाइन में लगे हुए थे। मंदिर का अचानक पट खोल दिया गया। जिससे श्रद्धालुओं में दर्शन की होड़ मच गई। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। भगदड़ में शांति देवी, माया देवी और कृपा देवी की जान चली गई। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इन मौतों के जिम्मेदार मंदिर कमेटी अध्यक्ष शिम्भू सिंह चौहान, मंत्री श्याम सिंह चौहान, कमेटी के कर्ता-धर्ता प्रताप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष कालू सिंह और भवानी सिंह चौहान है। मंदिर कमेटी में आपसी विवाद के चलते षडयंत्रपूर्वक मंदिर को भारी भीड़ के बाद भी जानबूझकर बंद रखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एकादशी पर बिना किसी सुरक्षा प्रबंध अचानक मची भगदड़ में मौतों के जिम्मेदार मंदिर कमेटी के लोग हैं। ऐसे में इन लोगों ने मंदिर में बाबा श्याम की प्रतिष्ठा पर दाग लगाने का काम किया है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट पर आईपीसी 304 -A के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed