{"_id":"61f782579ba46212276f5bbf","slug":"murder-after-rape-in-sawai-madhopur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: अर्धनग्न हाल में खेत में मिला महिला का शव, ग्रामीण बोले- दुष्कर्म के बाद हत्या की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: अर्धनग्न हाल में खेत में मिला महिला का शव, ग्रामीण बोले- दुष्कर्म के बाद हत्या की गई
Mon, 31 Jan 2022 12:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:01 PM IST
सार
मृतक महिला रात्रि जागरण में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, सोमवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला, फिर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
खेत में पड़ा महिला का शव, मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के जुवाड़ गांव में सोमवार को एक महिला का शव अर्धनग्न हालत में खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने खेत में शव पड़े होने की जानकारी रवांजना डूंगर थाना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने पुलिस से महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का अंदेशा जताया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अुनसार जुवाड़ गांव में रहने वाली एक महिला रविवार को रात्रि जागरण में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। सोमवार सुबह उसका शव गांव के ही एक खेत में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलवाया। ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शराब के खाली पव्वे बरामद
पुलिस ने मौके से शराब के खाली पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस कई बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है। उधर, मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र दानोदिया ने रवांजना डूंगर थाना पुलिस को मामले की जांच गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन