फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   murder accused mla's mother standing in election

राहुल की 'यूथ बिग्रेड', 82 साल की अमरी मैदान में

Tue, 12 Nov 2013 12:17 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 12 Nov 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
murder accused mla's mother standing in election

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने दागियों के दम पर जीतने की रणनीति बनाई है। इस चुनाव में जेल में बंद नेताओं के परिजन जनता से वोट मांगेंगे।

विज्ञापन


देशभर में चर्चित रहे भंवरी देवी यौन शोषण और हत्या के आरोप में जेल में बंद विधायक मलखान सिंह की 82 वर्षीय मां अमरी देवी को टिकट दिया है।

वहीं इसी कांड में जेल में बंद मुख्य अरोपी पूर्व जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा की पत्नी लीला मदेरणा भी जनता के बीच जाकर वोट मांगेगी। कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व तर्क दे रहा है कि ये टिकटें जाट और विश्नोई समाज के दवाब में जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


82 वर्ष के दो उम्मीदवार
इस विधानसभा चुनाव में अमरी देवी के साथ कृषि मंत्री हरजीराम बुरड़क भी इतनी ही उम्र के हैं। जानकारी के अनुसार मलखान के पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामसिंह विश्नोई का इलाके में काफी प्रभाव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलखान की मां को लूणी से ही टिकट मिला है। शिक्षा की बात की जाए, तो अमरी देवी साक्षर हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने बुरड़क का टिकट काट दिया था, तो वे निर्दलीय जीतकर सरकार में शामिल हो गए थे।

इधर, महिपाल मदेरणा राजस्थान के जाट समाज के दिग्गज नेता माने जानेवाले परसराम मदेरणा के पुत्र हैं। परसराम के जन्मदिन समारोह में इस बात के साफ बता दिया गया था कि टिकट उनके परिवार में से किसी को मिलेगा और लीला मदेरणा राजनीतिक वारिस होंगी। लीला को ओसिंया से टिकट मिला है।

दुष्कर्म के आरोप में बंद नागर के भाई को टिकट

कांग्रेस के टिकट बांटने के अंदाज से कहा जा सकता है कि जेल में बंद कांग्रेस के नेताओं की पार्टी में खूब चली है।

सरकारी आवास पर विवाहिता के साथ दुष्कर्म के आरोपी पूर्व खादी राज्य मंत्री बाबूलाल नागर के भाई हजारी लालनागर को टिकट जारी कर दिया गया है। हजारी को दूदू से टिकट मिला है, जहां से बाबू लाल चुनाव लड़ते आए हैं।


कांग्रेस ने इन दागियों को भी दिया टिकट

बेटों और पजिनों को अवैध रूप से खान आवंटित करने के आरोप में मंत्री पद गंवानेवाले भरोसीलाल जाटव, पारस देवी मौत के मामले में चर्चित पूर्व वन राज्य मंत्री रामलाल जाट के साथ देवकीनंदन, प्रकाश चौधरी, सी.एल. प्रेमी और राजेन्द्र सिंह विधूड़ी भी टिकट पाने में कामयाब हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed