{"_id":"64a7811c716e36c37b0558a5","slug":"mp-news-two-died-due-to-electrocution-in-ujjain-young-man-got-electrocuted-while-working-in-cowshed-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उज्जैन में करंट लगने से दो की मौत, गौशाला में काम करते समय चपेट में आया एक युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उज्जैन में करंट लगने से दो की मौत, गौशाला में काम करते समय चपेट में आया एक युवक
Fri, 07 Jul 2023 09:05 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 07 Jul 2023 09:05 AM IST
सार
उज्जैन में गौशाल में काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक को खेत के किनारे लगे बिजली के खंभे से करंट लग गया। हादसे में दोनों की ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन जिले में गौशाला और खेत में काम कर रहे दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों ही मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इंगोरिया के ग्राम लिंबोदा में रहने वाले जितेन्द्र पिता नाहरसिंह (28) को उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र गांव की गौशाला में काम करने के लिए गया था। इस दौरान उसे करंट लग गया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा मामला उन्हेल मार्ग पर स्थित रूई गांव का है। यहां एक खेत के किनारे युवक का शव पड़ा हुआ मिला। उसकी बिजली के खंभे से करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
युवक की पहचान विनोद कुर्मी निवासी नागदा के रूप में हुई है। भैरवगढ़ थाने के एएसआई मुनेश दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। शव का पीएम करा लिया गया है, पीएम रिपोर्ट से भी मौत का कारण साफ हो जाएगा।
