फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Kirodilal Meena attacked RLP President Hanuman Beniwal Rajasthan News

Rajasthan: MP किरोड़ीलाल ने ठुकराया हनुमान बेनीवाल का ऑफर, कहा- पद के लालची लोग एक जगह हो सकते हैं, मैं नहीं

Wed, 18 Jan 2023 07:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 18 Jan 2023 07:18 PM IST
सार

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल के उस ऑफर को बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने ठुकरा दिया है, जिसमें उन्हें और कांग्रेस विधायक सचिन पायलट को अपनी-अपनी पार्टी छोड़कर आरएलपी में शामिल को कहा था।

विज्ञापन
MP Kirodilal Meena attacked RLP President Hanuman Beniwal Rajasthan News
सांसद किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- मुझे 2008 में जबरदस्ती बीजेपी पार्टी से निकाया गया था। में एक विचारधारा से जुड़ा हूं। उस विचारधारा को मैं पहले भी नहीं छोड़ना चाहता था, अब भी नहीं छोड़ना चाहता। मेरे रग-रग में, कण-कण में  आरएसएस, राष्ट्रभक्ति, समाजसेवा और बीजेपी के प्रति समर्पण का भाव है। इसलिए केवल पद के लिए मैं वहां जाऊं, कुछ पाने के लिए मैं जाऊं, ऐसा नहीं हो सकता।

विज्ञापन


जब पार्टी से निकाला,तो जनता ने संसद भेजा
सांसद किरोड़ीलाल बोले- जब मुझे बीजेपी पार्टी से निकाला गया, तो दौसा की जनता ने मुझे सांसद बनाकर संसद में भेज दिया। इसलिए वहां (आरएलपी पार्टी में) जाकर सांसद पद पाना या मंत्री बनना मेरा ध्येय नहीं है। क्षण-क्षण, कण-कण राष्ट्र के लिए समर्पित हो, राष्ट्र आगे बढ़े, सुदृढ़ समाज बने, दीन-हीन गरीबों की सेवा कर सकें, ये हमारी राजनीति का उद्देश्य है। पद के लालची व्यक्ति एक जगह हो सकते हैं, मैं इसके पक्ष में नहीं हूँ।
विज्ञापन

हनुमान बेनीवाल ने क्या ऑफर दिया था ?

RLP के राष्ट्रीय संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक दिन पहले डॉ किरोड़ीलाल मीणा और सचिन पायलट को अपनी -अपनी पार्टी छोड़ने की सलाह दी थी। बेनीवाल ने जयपुर में प्रेसवार्ता के दौरान कहा था कि इन दोनों ही नेताओं का उनकी पार्टियों में कोई कद नहीं है। उन्हें कोई नहीं पूछता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए समय आ गया है कि उन्हें कांग्रेस और बीजेपी  को छोड़ देना चाहिए। पायलट और किरोड़ीलाल को अब जनता के साथ सड़क पर उतरकर अलग झंडा थाम लेना चाहिए। आरएलपी का राजस्थान में जबरदस्त प्रभाव है। इसलिए अगर सचिन पायलट और किरोड़ीलाल मीणा अपने-अपने नए झंडे साथ लेकर आरएलपी का साथ दें, तो हम तीनों मिलकर राजस्थान में 140 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed