Rajasthan: सांसद किरोड़ीलाल मीणा को मिला धमकी भरा पत्र, लिखा-तूने बड़ी गुस्ताखी की, अब तेरा नंबर है
धमकी देनेवाले ने लिखा कि उदयपुर जाकर अपनी तनख्वाह के पैसे देकर गुस्ताखी करने वालों की मदद की है। अब तुझे सबक सिखाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को धमकी भरा पत्र मिला है। यह पत्र दिल्ली स्थित उनके सरकारी निवास पर डाक के जरिए भेजा गया है। इसमें कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए अगला नंबर किरोड़ी लाल मीणा के होने की धमकी दी। सांसद मीणा ने मुख्यमंत्री गहलोत, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सांसद किरोड़ी को भेजे पत्र के साथ मीडिया में प्रकाशित खबर की कटिंग भी लगाई गई, जिसमें किरोड़ी लाल मीणा की ओर से मृतक कन्हैया लाल के परिवार को अपने एक महीने का मूल वेतन देने की घोषणा की गई थी। पत्र भेजने वाले ने अंत में अपना नाम कादिर अली राजस्थानी लिखा है।
पत्र लिखने वाले ने प्रकाशित खबर कटिंग के नीचे लिखा कि 'यह लिखा हुआ पढ़ कर ही मैंने लिखा है कि आगे दुनिया कुछ और ही पढ़ेगी। पत्र में लिखा- जो हमारे पैगंबरों के खिलाफ गुस्ताखी करेगा, उसका हाल कन्हैयालाल जैसा ही होगा। जो गुस्ताखी करने वालों की मदद करेगा वो बड़ा नेता ही क्यों ना हो उसको हम सबक सिखा देंगे। इसलिए अब किरोड़ीलाल मीणा तेरा नंबर है क्योंकि तू खुद को बड़ा हिंदूवादी नेता और हिंदुओं का पैरोकार समझकर हम मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलता रहता है। कुछ दिन पहले भी उदयपुर जाकर अपनी तनख्वाह के पैसे देकर गुस्ताखी करने वालों की मदद की है।'