फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MP Hanuman Beniwal attacked CM Ashok Gehlot paper leak case news

Rajasthan: सांसद बेनीवाल बोले- पेपर लीक की जांच CBI करे तो आधा सीएम कार्यालय जेल में होगा, किया प्रदर्शन

Tue, 17 Jan 2023 09:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 17 Jan 2023 09:51 PM IST
सार

सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में पेपर लीक मामलों की सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर जयपुर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत सीबीआई को पेपर लीक की जांच दे देते है तो आधा सीएम ऑफिस जेल में होगा।

विज्ञापन
MP Hanuman Beniwal attacked CM Ashok Gehlot paper leak case news
सासंद बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को पेपर लीक की जांच सीबीआई कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।  इस दौरान सांसद बेनीवाल ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री गहलोत सीबीआई को पेपर लीक की जांच दे देते है तो आधा सीएम ऑफिस जेल में होगा।  

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को जयपुर में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में पेपर लीक मामलों की सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। आरएलपी द्वारा शहीद स्मारक पर जनसभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सांसद बेनीवाल ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 35 लाख से अधिक युवाओं के सपने हर भर्ती में पेपर लीक करवाने वाले माफिया तोड़ देते हैं। इन मामलों की सीबीआई जांच होती है तो सीएमओ में लंबे समय तक कार्यरत रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित ढाका जेल में होंगे और सीएम के ओएसडी देवाराम को परेशानी उठानी पड़ेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनीवाल ने कहा कि अगर, भाजपा पेपर लीक मामले में कार्रवाई करवाने की मंशा रखती है तो केंद्र में उनकी सरकार है। ईडी सहित केंद्रीय एजेंसियों से इस मामले में जांच करवानी चाहिए, नहीं तो यह साबित हो जाएगा की भाजपा और कांग्रेस का इस मामले भी आपसी गठजोड़ है। 

उधर, प्रदर्शन के दौरान सांसद बेनीवाल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सीएम हाउस की तरफ कूच किया। पुलिस ने सिविल लाइंस फाटक पर बैरिकेटिंग कर उन्हें रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस अफसरों के बीच झड़प भी हुई। सांसद ने कहा कि सीएम अपने खास लोगों को बचाने के लिए सीबीआई जांच से कतरा रहे हैं। 


आरएलपी के प्रदेश अध्यक्ष और भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग, खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल और मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर पेपर लीक मामलों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed