{"_id":"651b7bdd86acbe8a310a0335","slug":"mount-abu-police-arrested-two-wanted-from-gujarat-in-12-and-24-year-old-case-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: 12 और 24 साल पुराने मामले में वांछित स्थाई वारंटी गुजरात से गिरफ्तार; माउंटआबू पुलिस ने की कारवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: 12 और 24 साल पुराने मामले में वांछित स्थाई वारंटी गुजरात से गिरफ्तार; माउंटआबू पुलिस ने की कारवाई
Tue, 03 Oct 2023 07:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 03 Oct 2023 07:56 AM IST
सार
गुजरात निवासी हमिदशाह पुत्र हुसैन शाह गौवंश मामले में वांछित था। वहीं दूसरा आरोपी गुजरात निवासी मोहम्मद सईद पुत्र गुलाम हुसैन निवासी साल 2011 से जुआ खेलने के मामले वांछित था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
माउंटआबू पुलिस ने 12 एवं 24 साल पुराने दो मामलों में वांछित स्थायी वारंटियों को अहमदाबाद एवं साबरकांठा, गुजरात से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। माउंटआबू पुलिस थानाधिकारी किशोर सिंह भाटी, हेड कांस्टेबल भवानी सिंह एवं कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार की टीम द्वारा कारवाई करते हुए दोनों स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामले 12 एवं 24 साल पुराने हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अहमदाबाद, गुजरात निवासी मोहम्मद सईद पुत्र गुलाम हुसैन निवासी साल 2011 से जुआ खेलने के मामले वांछित था। आरोपी को जाडोनरोड, दरियापुर अहमदाबाद, गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। यह स्थाई वारंटी वर्ष 2011 एसीजेएम कोर्ट माउंटआबू में 12 साल पुराना लंबित मामले में वांछित था।
विज्ञापन
दूसरे मामले में पुलिस थाना शिवगंज का स्थाई वारंटी साल 1999 एसीजेएम कोर्ट शिवगंज द्वारा जारी 24 साल पुराना पेंडिंग मामला है। इसमें अहमदाबाद, गुजरात निवासी हमिदशाह पुत्र हुसैन शाह गौवंश मामले में वांछित था। आरोपी को साबरकांठा, गुजरात से गिरफ्तार किया हैं।
विज्ञापन