5 बेटियों संग मां ने किया सुसाइड़, दर्दनाक वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के सीकर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां पांच बेटियों को जहर पिलाकर मां खुद भी मौत की नींद सो गई। हादसे के बाद जिंदा बची दो बच गई दो बेटियों ने मां की करतूत को रो रोकर बयां किया।
घटना के पीछे की वजहों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार शाम की है। सीकर जिले के मोरडूंगा गांव में किसान कानाराम का परिवार रहता है। कानाराम के सात बेटियां ही हैं बेटा कोई नहीं है।
उसने अपना मकान खेतों पर ही बना रखा है। बताया जाता है कि सोमवार शाम वह किसी काम से खेतों से अपने गांव आया था। इसी दौरान उसकी पत्नी बनारसी देवी ने सातों बेटियों को जहर पिला दिया।
पांच की मौत, जिंदा बच गई दो बेटियां
जहर पीते ही सभी की हालत बिगड़ने लगी और एक एक कर पांच बेटियों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद बनारसी देवी ने खुद भी जहर पी लिया। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। कुछ देर बाद ही कानाराम घर पहुंचा तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए।
गांव वालों की मदद से वह पत्नी और सभी बेटियों को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने पांच बेटियों और उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। किस्मत से दो बेटियां सही सलामत बच गई। दोनों बेटियों ने ही पूरी वारदात की जानकारी दी।
मरने वालों में बनारसी देवी (35), बेटी कृष्णा (18), सुमन (15), सुशीला (14), तारा (12) व आठ माह की कोमल हैं। हादसे के पीछे माना जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था जिसकी वजह से ही उसने यह कदम उठाया।