फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mother jumped into the pond to save her daughter both died in bharatpur

Bharatpur News: बेटी को बचाने तालाब में कूदी मां की भी मौत, मवेशियों को पानी पिलाते वक्त फिसला था पैर

Tue, 25 Apr 2023 09:46 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 25 Apr 2023 09:46 PM IST
सार

बकरियों को पानी पिलाते समय 13 साल की बच्ची का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई उसे बचाने के लिए मां भी तालाब में कूदी लेकिन वह भी तालाब में ही डूब गई। मां को बचाने के लिए बड़ी बेटी पोखर में कूदी जब वह भी डूबने लगी तो उसे चाचेरी बहन ने बचा लिया

विज्ञापन
Mother jumped into the pond to save her daughter both died in bharatpur
तालाब। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भरतपुर जिले की कुम्हेर तहसील में बकरियों को पानी पिलाते समय तालाब में डूबने से मां बेटी की मौत हो गई। महिला अपनी दो बेटियों और देवर की बेटी के साथ बकरियां चराने के लिए तालाब के पास गई थी। बकरियों को पानी पिलाते समय 13 साल की बच्ची का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई उसे बचाने के लिए मां भी तालाब में कूदी लेकिन वह भी तालाब में ही डूब गई। मां को बचाने के लिए बड़ी बेटी तालाब में कूदी जब वह भी डूबने लगी तो उसे चाचेरी बहन ने बचाकर बाहर निकाला।

विज्ञापन


विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मामला कुम्हेर तहसील के पचौरा गांव का है। गांव की रहने वाली नगीना (36) अपनी बड़ी बेटी रिषिका (16), पूनम (13) और देवर की बेटी आरती के साथ बकरियां चराने के लिए गांव से पांच सौ मीटर दूर तालाब पर गई थी। इस दौरान नगीना, रिषिका और आरती पेड़ के नीचे बैठी थीं। पूनम तालाब पर बकरियों को पानी पिला रही थी। इसी दौरान पूनम का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम को तालाब में गिरता देख उसे बचाने के लिए मां नगीना भी तालाब में कूद गई, लेकिन नगीना भी तालाब में डूबने लगी। यह देख नगीना की बड़ी बेटी रिषिका भी कूदी तो उसे चचेरी बहन आरती ने रस्सी डालकर बचा लिया। लेकिन नगीना और पूनम तब तक तालाब में डूब चुकी थीं।

परिजनों और ग्रामीणों को दी सूचना
हादसे के बाद रिषिका और पूनम भागकर गांव पहुंची और घटना के बारे में ग्रामीणों और परिजनों को बताया। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे तो नगीना का शव तालाब में ही पड़ा था। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। पूनम की लाश नहीं मिली तो ग्रामीणों ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव के लिए सर्चिंग अभियान शुरू किया। दो घंटे बाद शव बरामद हो सका। तालाब 20 फीट गहरा था, जिसमें करीब 12 फीट पानी भरा हुआ था। दोनों शवों को पुलिस कुम्हेर अस्पताल लेकर आई, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इतने हैं भाई-बहन
पूनम 2 भाई और 2 बहन थी। जिसमें से पूनम तीसरे नंबर की थी। पूनम के पिता रंजीत मजदूरी करते हैं। रंजीत के घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed