{"_id":"6273d189c39b8864d05d0ba5","slug":"mother-hanged-after-killing-three-children-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मां ने दो बेटियों और एक बेटे को फंदे पर लटकाया, फिर खुद भी लगाई फांसी, दूध लेने गया था पति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मां ने दो बेटियों और एक बेटे को फंदे पर लटकाया, फिर खुद भी लगाई फांसी, दूध लेने गया था पति
Thu, 05 May 2022 07:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 05 May 2022 07:00 PM IST
सार
चित्तौड़गढ़ में एक मां ने अपने तीन बच्चों को मारकर फांसी लगा ली। घटना के समय वह दूध लेने गया था। वापस आने पर उसने चारों के शव फंदे पर लटके देखे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शहर के कपासन इलाके में एक मां ने तीन बच्चों को मारा और फिर खुद भी फांसी लगा दी। घर पहुंचे पति ने बच्चों और पत्नी को फंदे से लटकता देखा तो वह दंग रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना आरएनटी कॉलेज के पोल्ट्री फॉर्म की है। यह फॉर्म कछिया खेड़ी गांव के रास्ते पर बना है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख कि मां ने एक कर तीनों बच्चों को फंदे पर लटकाया और फिर खुद भी फांसी लगा ली।
विज्ञापन
मृतका के पति भूरा लाल ने पुलिस को बताया कि वह मध्यप्रदेश के शिवगढ़ का रहने वाला है। पिछले सात साल से आरएनटी पोल्ट्री फॉर्म पर रहकर मुर्गी पालन का काम करता है। बुधवार रात वह बाजार से दूध लेने के लिए गया था। वहां से वापस आने पर पत्नी रूपा (28), शिवानी (7), रितेश (6) और किरण (3) फंदे पर लटके थे। तीनों के शवों को नीचे उतारकर उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन