फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mother gave poison to five year girl then ate herself Ajmer Rajasthan

Ajmer News: पांच साल की बच्ची को मां ने खिलाया जहर, फिर खुद भी खाया, दोनों की हालत गंभीर 

Mon, 13 Jun 2022 04:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 13 Jun 2022 04:42 PM IST
सार

महिला ने इस तरह का कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Mother gave poison to five year girl then ate herself Ajmer Rajasthan
महिला का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर में 30 वर्षीय महिला ने जहर खा लिया। इतना ही नहीं उसने अपनी पांच साल की बच्ची को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। इससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को गंभीर हालत में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर किया गया है। महिला ने इस तरह का कदम क्यों उठाया अब तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के पुष्कर थाना इलाके का है। यहां चावंडिया गांव में रहने वाले मुकेश जाट की पत्नी लीना ने सोमवार दोपहर जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इसके बाद उसने अपनी 5 साल की बेटी भूमिका को भी जहरीली वस्तु खिला दी। जानकारी लगने पर परिजन दोनों को राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार मां और बेटी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने बताया कि महिला ने इस तरह का कदम क्यों उठाया अब तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आ सकी है। महिला के परिजन भी किसी भी तरह का पारिवारिक विवाद होने की बात से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि पीड़िता और उसकी बच्ची बयान दर्ज होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed