{"_id":"6274f41f65137f2a2914da3b","slug":"mother-commits-suicide-after-killing-three-daughters-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: तीन बेटियों को पानी की टंकी में फेंका, फिर मां ने भी कर ली आत्महत्या, दो साल की थी सबसे छोटी बच्ची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: तीन बेटियों को पानी की टंकी में फेंका, फिर मां ने भी कर ली आत्महत्या, दो साल की थी सबसे छोटी बच्ची
Fri, 06 May 2022 03:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 06 May 2022 03:40 PM IST
सार
बाड़मेर के बायतु इलाके में एक मां ने तीन बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। महिला ने पहले तीन बेटियों को पानी की टंकी में फेंका फिर खुद भी कूद गई। महिला अपने पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी।
विज्ञापन
घटना स्थल की जांच करती पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर के बायतु इलाके में एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। यहां एक मां ने तीन बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। एक-एक कर उसने महिला ने अपने तीन बच्चों को पानी की टंकी में फेंका फिर खुद भी कूद गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार मामला बायतु इलाके के अकदड़ा गांव का है। मृतका जस्सी पत्नी कोशलाराम मेघवाल और तीन बेटियों ज्योत्सना (6), मोनिका (4) और दीक्षा (2) के साथ रहती थी। शुक्रवार अल सुबह महिला ने अपनी तीन बच्चियों के साथ पानी की टंकी कूदकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार रात को विवाहिता का शराब पीने को लेकर उसके पति से झगड़ा भी हुआ था। उसके आदतन शराबी होने के कारण वह परेशान थी। इसी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात को 11 बजे के करीब परिवार के लोग घर सो गए थे। सुबह उसकी नींद खुली तो सुबह पति की नींद खुली तो उसे पत्नी और बच्चे नहीं दिखे। कुछ देर तलाशन के बाद पानी के टांके में चारों के शव पड़े हुए मिले। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन