{"_id":"5d2062b38ebc3e3cbd739bda","slug":"mother-and-father-taught-a-six-year-old-child-to-drink-alcohol-and-eat-gutkha-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम मां-बाप : मासूम को शराब पीना और गुटखा खाना सिखाया, हाथ तोड़कर सड़क पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम मां-बाप : मासूम को शराब पीना और गुटखा खाना सिखाया, हाथ तोड़कर सड़क पर फेंका
Sat, 06 Jul 2019 02:29 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में मां-बाप द्वारा छह साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। भरतपुर में नगर रोड पर टोल प्लाजा के पास 10 जून को एक छह साल का लड़क पड़ा हुआ मिला जिसे उसके ही मां-बाप पिटाई के बाद हाथ तोड़कर फेंक गए थे।
विज्ञापन
जब पुलिस परिजनों की तलाश करते हुए कुडवारा गांव पहुंची तो पुलिस को एक बड़ी बात पता चली। छह साल के बच्चे का नाम गोलू है। पुलिस को लड़के के दादा और दादी ने बताया कि गोलू का पिता प्रकाश शराबी है। उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ रखा है, जो उनके पास रहती है।
विज्ञापन
गोलू दूसरी पत्नी का बेटा है। दादा-दादी ने बताया कि गोलू को उसके माता-पिता शराब पिलाते व गुटखा खिलाते थे। गोलू इस बारे में दादा-दादी को बताता था तो वो पिता प्रकाश व उसकी पत्नी को डांटते थे। 10 जून को भी दादा-दादी ने डांटा तो उन्होंने गोलू के साथ मारापीट की और उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
दादा-दादी गोलू और उसके माता-पिता की तलाश कर रहे थे कि उन्हें गोलू के भरतपुर में होने की जानकारी मिली। शुक्रवार को वे बाल संरक्षण इकाई पहुंचे जहां गोलू ने उन्हें पहचान लिया। बाल कल्याण समिति की सदस्य प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि गोलू उन्हें सड़क पर मिला था। उसके हाथ टूटे हुए थे।
उसका उपचार कराकर शिशु गृह में रखा गया था। बाल कल्याण समिति ने डीग पुलिस को मामले में माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस गोलू के मां-बाप को तलाश कर रही है।