फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   More than 12 passengers injured a sleeper coach bus overturned on NH-52

Rajasthan: टायर फटने के बाद स्लीपर कोच बस पलटी, 12 से अधिक घायल, दो गंभीर

Fri, 29 Jul 2022 02:29 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 02:29 PM IST
सार

स्लीपर कोच बस पलटने से 12 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें सात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला और पुरुष को झालावाड़ अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

 

विज्ञापन
More than 12 passengers injured a sleeper coach bus overturned on NH-52
नेशनल हाईवे पर स्लीपर कोच बस पलटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

झालावाड़ की तरफ से कोटा जा रही स्लीपर कोच बस पलट गई। घटना में 12 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें सात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला और पुरुष को झालावाड़ अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
इंदौर से कोटा जा रही बस करीब शुक्रवार सुबह 6.30 बजे हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। बस से यात्रियों को निकालने में वहां मौजूद लोगां को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बस में बच्चे भी मौजूद थे।  जानकारी के मुताबिक, बस का टायर फटने के बाद यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की गति अधिक थी, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बाद में वह पलट गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई।
विज्ञापन

 
घटना में धनराज और सावित्री को गंभीर चोटें आई हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ से बस में अवैध रूप से लगेज भी ऊपर भरा हुआ था। बस के ऊपर रखे कई बैग सड़क पर बिखर गए। इसकी वजह से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed