फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Moosewala murder case Rohit Godra demands 17 crore ransom from Jaipur businessman

Rajasthan: मूसेवाला की हत्या में शामिल गोदरा की चार राज्यों की पुलिस को तलाश, वह इंटरनेट कॉल कर मांग रहा करोड़ों की फिरौती

Thu, 07 Jul 2022 02:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Jul 2022 02:21 PM IST
सार

मूसेवाला की हत्या करने वाले बदमाशों को लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा ने ही बोलेरो गाड़ी दिलाई थी। जिसे लेकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की पुलिस उसे तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Moosewala murder case Rohit Godra demands 17 crore ransom from Jaipur businessman
रोहित गोदारा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में मूसेवाला की हत्या के बाद से फरार रोहित गोदारा को तीन राज्यों की पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा है। उसकी तलाश में पुलिस छापामारी भी कर रही है, और वह इंटरनेट कॉल कर जयपुर के कारोबारियों से फिरौती मांग रहा है। अब गोदरा ने एक कांट्रैक्टर को जान से मारने की धमकी देकर 17 करोड़ रुपए की डिमांड की है। कांट्रैक्टर ने शिप्रापथ थाने में बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।    

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मूसेवाला की हत्या करने वाले बदमाशों को लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा ने ही बोलेरो गाड़ी दिलाई थी। जिसे लेकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की पुलिस उसे तलाश कर रही है। वहीं, कांट्रैक्टर को धमकी देने के बाद अब राजस्थान पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई है। गोदारा की गिरफ्तार करने के लिए टीम बना दी गई है।  
विज्ञापन


नेशनल हाईवे के कांट्रेक्टर नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने रोहित गोदरा के खिलाफ केस दर्ज किया था। अपनी रिपोर्ट में नरेंद्र ने शिप्रापथ थाना पुलिस को बताया कि छह मई को इंटरनेट कॉल कर रोहित गोदारा नाम के शख्स ने उनसे 17 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। उसने कहा, शंकर सिंह, संदीप सिंह, शिवराज सिंह और मुश्ताक अली खान मेरे लोग हैं। यह तेरे ऑफिस में पहले भी आए थे, लेकिन तू रुपए नहीं दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन्हें 17 करोड़ रुपये दे दे, नहीं तो ऑफिस में आकर गोली मार दूंगा। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीते दिन बुधवार छह जुलाई को तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके नाम शिवसिंह भलूरी उर्फ शिवाजी, संदीप स्वामी उर्फ सोनू और नवरतन शर्मा हैं। पुलिस का कहना है कि इन तीनों बदमाशों ने ही गोदरा को मोबाइल और सिम दिया था। पुलिसस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed