बाबा ने आश्रम में किशोरी से किया बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के झुंझनू में एक आश्रम में एक किशोरी से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप लगा है आश्रम में रहने वाले बाबा पर। जिसे किशोरी से बलात्कार के बाद लोगों ने पकड़ लिया लेकिन वह छुटकर भाग निकला। आरोपी बाबा को अब हरियाणा पुलिस ने भिवानी से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार मामला राजस्थान के झुंझनू के एक आश्रम का है। जहां बीती 17 मई की रात वहां रहने वाले बाबा बंसी गिरी ने एक 14 साल की किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया।
बाबा ने किशोरी को डरा धमका कर उससे बलात्कार किया। बंसी गिरी ने किशोरी को मुंह खोलने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। लेकिन पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बता दी।
पुलिस ने हरियाणा के भिवानी से दबोचा
जिसके बाद गुस्साए परिजन बाबा के आश्रम जा धमके और उसकी जमकर धुनाई की। परिजन उसे लेकर पुलिस के पास चल दिए लेकिन इसी बीच मौका देखकर बंसी गिरी अपनी गाड़ी से फरार हो गया।
परिजनों ने उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था, तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसके दूसरे राज्यों में भाग जाने की आंशका व्यक्त की गई थी। पुलिस की आशंका सच साबित हुई और पुलिस ने बुधवार को उसे हरियाणा के भिवानी से धर दबोचा।
आरोपी बाबा बंसी गिरी की उम्र मात्र 27 साल बताई गई है। पुलिस उससे पूछताछ कर इस बात का पता कर रही है कि पूर्व में भी तो कहीं वो इसी तरह के कृत्य को तो अंजाम देता नहीं रहा है।