फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   molestation with women in Bharatpur Fevikwik was put in eyes and lips

Rajasthan: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के आंख और होठ में फेविक्विक डाला, शोर मचाने पर आरोपी फरार

Sun, 20 Nov 2022 10:53 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 20 Nov 2022 10:53 AM IST
सार

आरोपी रिश्ते में महिला भतीजा लगता है। महिला ने आरोप लगाया कि युवक घर में घुस गया और उसके कपड़े भी फाड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
molestation with women in Bharatpur Fevikwik was put in eyes and lips
भरतपुर में महिला से छेड़छाड़ - फोटो : Social Media

विस्तार

भरतपुर के बयाना में घर में घुसकर युवक ने महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के आंख और होठ में फेविक्विक डाल दी और बदसलूकी की। महिला के चिल्लाने पर आरोपी घर से भाग गया।

विज्ञापन


मामला भरतपुर जिले के बयाना का है। आरोपी दूर के रिश्ते में भतीजा लगता है। पीड़िता ने शनिवार शाम आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि का उसका पति बेंगलुरु में रहकर मजदूरी का काम करता है। 17 नवंबर गुरुवार की रात वह बच्चों के साथ घर में चारपाई पर सो रही थी।इस दौरान गांव में ही रहने वाला आरोपी दबे पांव घर में घुस आया। उसने महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की कोशिश की। महिला ने धक्का देकर उसे दूर कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने आंखों और होठों पर फेविक्विक डाल दी।

विज्ञापन


महिला के होठ और आंखें चिपक गए हैं। इसके बाद आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के चिखने पर आरोपी भाग गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी का एक साथी घर के बाहर बाइक पर था। दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी युवक विवाहिता के गांव का ही रहने वाला है। वह रिश्ते में महिला का भतीजा लगता है। महिला को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे भरतपुर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed