{"_id":"20deae0152201cc6423de951faf99e59","slug":"molestation-case-against-ministers-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के बेटे पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के बेटे पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 16 Jul 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री हेमसिंह भड़ाना के बेटे सुरेंद्र भड़ाना और तीन दोस्तों नीरज, मोन्टू व सुमित के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात 8 बजे अपनाघर शालीमार ग्रुप हाउसिंग की है। सोसायटी में एक युवती और महिला घूम रही थी, तभी इन चारों ने छेड़छाड़ की। विरोध पर हाथापाई कर डाली। भीड़ जुटी तो ये सभी जी-ब्लॉक के फ्लैट 308 में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस पहुंची तो चारों पाइप के सहारे नीचे उतरकर भागे, लेकिन नीरज को पकड़ लिया गया। ये हंगामा करीब दो घंटे तक चला।
विज्ञापन
आए दिन करते थे छेड़छाड़
लोगों का कहना है कि ये लड़के मंत्री के बेटे के साथ अक्सर युवतियों से छेड़छाड़ और अभद्र हरकतें करते हैं। विरोध पर धमकाते हैं। दूसरी ओर नीरज का कहना था कि वे सभी लैपटॉप से फिल्म देखने के लिए फ्लैट पर जा रहे थे। गलतफहमी में उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
अपनी जान बचाकर वे फ्लैट में जाकर छिप गए और पीछे से पाइप के सहारे उतरकर भागे। भड़ाना का कहना है कि मेरा बेटा अपनाघर शालीमार नहीं गया। वह तो शाम छह बजे से घर पर है। हमारा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। हमें बदनाम किया जा रहा है।
शपथ पत्र में छिपाया पत्नी के नामवाला फ्लैट
युवक जिस फ्लैट जी-308 में छिपे थे वह सोसायटी के रिकार्ड में कृष्णा देवी पत्नी हेमसिंह भड़ाना के नाम दर्ज है। कृष्णा देवी का संपर्क नंबर भी लिखा है। विधानसभा की सूचना के अनुसार यह मोबाइल नंबर राज्यमंत्री हेमसिंह भड़ाना ही इस्तेमाल करते हैं।
भड़ाना ने विस चुनाव-2013 के नामांकन के साथ दिए संपत्ति के शपथ पत्र में इस फ्लैट का उल्लेख नहीं किया है। उन्होंने इसी सोसायटी में खुद के नाम एक अन्य फ्लैट सी-48 की जानकारी दी है। बेटा छेड़छाड़ में फंसता नजर आ रहा है, तो मंत्री फ्लैट के इस खुलासे के बाद अब खुद फंसते नजर आ रहे हैं।