महादेव के बाद अब देवराज इंद्र से हुई मोदी की तुलना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्र है इंद्र है नरों में इंद्र है इंद्र है...जो चले शेर की चाल बदल दे देश का हर हाल।
'हर-हर मोदी घर-घर मोदी' और 'अबकी बार मोदी की सरकार' जैसे तमाम टैगलाइन की तरह नरेंद्र मोदी के प्रचार में एक और वीडियो वायरल हो गया है।
इस वीडियो में नरेंद्र मोदी को इंद्र बताया जा रहा है और शेर की चाल से तुलना की जा रही है। महादेव के बाद यह एक और विवादास्पद वीडियो सामने आया है जिसमें मोदी की तुलना इंद्र से की जा रही है।
रामदेव को करना था लॉन्च
यह वीडियो राजस्थान के पाली के फिल्मकार महावीर जैन ने बनाया है। जानकारी के अनुसार इस वीडियो को बाबा रामदेव दिल्ली में लॉन्च करने वाले थे लेकिन यह वीडियो लॉन्चिंग से पहले ही वायरल हो गया है।
वीडियो सॉन्ग बेस है। इसमें मोदी को नरों का इंद्र-नरेंद्र बताया गया है। इसमें युवाओं, किसानों और उद्यमियों की क्या अपेक्षाएं हैं यह दिखाई गई हैं। वीडियो को नरेन्द्र मोदी खुद भी देख चुके हैं।
पहले भी हो चुका विवाद
मोदी पर पहले उनके समर्थकों ने हर-हर मोदी का नारा बनाया था। तब खासा विवाद खड़ा हो गया था।
खुद द्वारका पीठ शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने गुस्सा जाहिर करते भाजपा नेतृत्व से यह नारा न लगाने को कहा था।
इसके अलावा भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के नाम से जुड़ा एक और नारा विवादों में है। 'अब की बार मोदी सरकार' के खिलाफ ही चुनाव आयोग में शिकायत हुई है।