फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Modi's second visit to Rajasthan fixed on February

Rajasthan: फिर आएंगे मोदी, गुर्जर के बाद मीणा समाज के कार्यक्रम में होंगे शरीक, एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण

Sun, 29 Jan 2023 02:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 29 Jan 2023 02:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी चार फरवरी को राजस्थान के दौसा जिले नांगल में मीणा हाई कोर्ट में पहुंचेंगे। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण। प्रधानमंत्री के साथ केंदीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे।  

विज्ञापन
Modi's second visit to Rajasthan fixed on February
पीएम मोदी - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का कार्यक्रम चार फरवरी को तय हो चुका है। राज्य सभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि उनके पास उच्च स्तरीय अधिकारियों से सूचना प्राप्त हुई है कि प्रधानमंत्री चार फरवरी को मीणा हाई कोर्ट में एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के अनुसार प्रधानमंत्री पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। बताया जा रहा है कि ये देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के लोकार्पण में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहेंगे। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के अनुसार इस एक्सप्रेसवे के कारण दिल्ली से जयपुर का सफर अब मात्र दो घंटे में पूरा हो सकेगा, कई ग्रामीण इलाकों को इसका लाभ मिल सकेगा।  
विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे राजस्थान के सात जिलों की 18 तहसीलों के 265 गांवों की सीमा से होकर गुजरेगा। अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी और कोटा जिले से होकर गुजरेगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण भारतमाला परियोजना के पहले चरण के तहत किया जा रहा है। भारतमाला परियोजना के तहत 34,800 किमी का राष्ट्रीय राजमार्ग प्रस्तावित है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री दौसा जिले नांगल में मीणा हाईकोर्ट पहुंचेंगे, जहां पर एक  जनसभा को भी संबोधित करेंगे। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के अनुसार यह सभा हाल ही में भीलवाड़ा के आसींद में हुई सभा से भी विशाल होगी। भीलवाड़ा की सभा में तीन लाख लोग पहुंचे थे, दौसा जिले नांगल में मीणा हाईकोर्ट में पांच लाख लोगों के पहुंचने की सम्भावना जतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में मीणा सामाज का वार्षिक कार्यक्रम
हर साल फरवरी में मीणा हाई कोर्ट में सामाज का वार्षिक कार्यक्रम होता है, जिसमें लाखों की संख्या में मीणा समाज के लोग हिस्सा लेते हैं, इस बार यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के आने से और विशेष होने की उम्मीद राज्य सभा सांसद को लग रही है। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि प्रधानमंत्री का समाज के बीच आना सामाज के लिए गौरव की बात है। 2018 में भी प्रधानमंत्री मोदी मीणा हाई पहुंचे थे जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया था।  

राजनीतिक फायदे और मकसद 
2018 के चुनाव में गुर्जर और मीणा समुदाय के बीच एक मौखिक समझौता हुआ था, जिसके अंतर्गत गुर्जर समाज का मुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी। इसलिए दोनों समुदाय के लोगों द्वार गुर्जर प्रत्याशियों को समर्थन दिया गया था। लेकिन अब यह करार टूट चुका है और प्रधानमंत्री के द्वार पहले गुर्जर समाज को साधा गया और अब मीणा समाज की महापंचायत में पहुंच कर मीणा समाज को साधने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सीधा असर 2023 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है। मीणा समाज भी राजस्थान की राजनीति में अहम भूमिका रखता है, समाज एकजुट होकर वोटिंग करता है तो 30 से ज्यादा सीटों पर अपना प्रभाव रखता है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वार एक सप्ताह में ही प्रदेश के दो बड़े समुदाय को साधना भाजपा के लिए चुनाव में बड़ा फेरबदल कर सकता है।  


चुनावी कमान प्रधानमंत्री ने अपने हाथ में ले ली 
प्रधानमंत्री मोदी के ताबड़तोड़ राजस्थान दौरे से चुनावी हलचल शुरू हो गई है। मोदी जी सभाएं भले ही राजनीतिक सभा नहीं हो परंतु इनका सीधा प्रभाव चुनाव पर होना तय है। पीएम जिस प्रकार राजस्थान पर फोकस कर रहे हैं यह दर्शाता है कि पूरी कमान उनके ही हाथ में रहने वाली है, जिस प्रकार से राजस्थान में भाजपा की जन आक्रोश रैली की दुर्गति हुई थी, उसके बाद से प्रधानमंत्री ने सीधे रूप से राजस्थान की कमान अपने हाथ में ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed