{"_id":"03e29d0c177650291db1558c47288595","slug":"modi-bjp-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के गुणगान पर भिड़े भाजपा-कांग्रेस पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के गुणगान पर भिड़े भाजपा-कांग्रेस पार्षद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Oct 2013 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के उदयपुर शहर में रविवार रात नगर परिषद की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करने पर भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आपस में उलझ पडे़।
विज्ञापन
दशहरा मेले में बीती रात आयोजित कवि सम्मेलन में अब्दुल गफ्फार ने पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सरकार पर जम कर कटाक्ष किए और बाद में उन्होंने जैसे ही मोदी की प्रशंसा में पंक्तियां पढ़नी शुरू की, वहां उपस्थित कांग्रेसी पार्षद भड़क गए और उन्होनें अब्दुल गफ्फार को बैठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद कविता को जारी रखने पर जोर देने लगे तथा श्रोता भी उनके साथ आ गए। इससे कवि सम्मेलन में व्यवधान पैदा हो गया तथा कवि को बैठने को मजबूर होना पडा़।
विज्ञापन
बाद में कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद के आयुक्त से शिकायत की कि चुनाव आचार संहिता लग चुकी है तथा भाजपा ने कवि सम्मेलन को राजनीतिक मंच बना दिया है।
भाजपा पार्षदों ने भी आयुक्त के समक्ष अपना पक्ष रखा। नगर परिषद में कांग्रेस पार्षद दल के नेता दिनेश श्रीमाली ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी को करेंगे क्योंकि कवि सम्मेलन में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है।