फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   modi attacks rahul, govt on corruption and inflation

कांग्रेस के शहजादे फैमिली ड्रामा दिखा रहे हैं: मोदी

Sat, 26 Oct 2013 09:51 PM IST
अमर उजाला, उदयपुर
अमर उजाला, उदयपुर Updated Sat, 26 Oct 2013 09:51 PM IST
विज्ञापन
modi attacks rahul, govt on corruption and inflation

गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी पर शब्दबाण चलाते हुए केंद्र और राजस्थान की सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

विज्ञापन


उदयपुर में आयोजित चुनावी रैली में मोदी ने कहा, "आम तौर पर टीवी पर फैमिली ड्रामा चलते हैं, जैसे सास भी कभी बहू थी...। हमारे शहजादे (राहुल) इन दिनों वही ड्रामा दिखा रहे हैं। अपनी मम्मी, पापा और दादी की कहानियां सुनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं।"
विज्ञापन


सभा में मौजूद समर्थकों से गदगद मोदी ने कहा, "उदयपुर में आई भीड़ बता रही है कि हवा का रुख किधर है। आंधी चल पड़ी है। हालांकि, बीते कुछ दिनों में यहां सरकारी खजाने के पैसे से उद्घाटन समारोह की धूम मची हुई थी। पांच साल तक जेब काटने वाले ऐसा कर रहे थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


निशाने पर राहुल और केवल राहुल

मोदी ने कहा, "राजस्थान में शहजादे आए थे। उन्होंने ऐसा बोला कि अब तक कांग्रेस के लोग ही समझ नहीं पाए। न कहने वाले को पता है, न लिखने वाले को और न सुनने वाले को...। जो नेता अशोक गहलोत के लिए यहां वोट मांगने आए थे, उन्हें खुद उन पर भरोसा नहीं।"

कांग्रेस उपाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "वह चोरी-छिपे गोपालगढ़ पहुंचे। चोरी की बाइक पर घूमे थे शहजादे, जिसे एक अपराधी चला रहा था। जिस सीएम पर शहजादे को यकीन नहीं, राजस्थान हाई कोर्ट को यकीन नहीं, अल्पसंख्यक आयोग और राज्यपाल को यकीन नहीं, उस पर जनता कैसे यकीन करेगी? इस सरकार को उखाड़ फेंको।"

मोदी ने कहा, "वह यहां आकर गैर-सांप्रदायिकता के पाठ पढ़ाते हैं। हकीकत यह है कि पांच साल में राजस्थान में 25 बड़े दंगे हुए, लेकिन गहलोत सरकार को हर बार क्लीन चिट दे दी गई। अगर इन लोगों को काम नहीं आता, सरकार चलाना नहीं आता, तो चले जाइए यहां से।"

महंगाई को लेकर घेरा

महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है और कांग्रेस का अहंकार सांतवें आसमान पर है। उनका दावा था कि सौ दिन में महंगाई कम हो जाएगी, लेकिन हुआ क्या? गरीब का बच्चा आंसू पीकर सोता है। उसके घर चूल्हा नहीं जलता। कांग्रेस की सरकार ने सौगात में महंगाई दी।"

मोदी ने कहा, "सभी चीजों का दाम बढ़ गया है। प्याज का संकट क्यों हुआ? आपको मूर्ख बना रहे हैं। उत्पादन में केवल पांच फीसदी कमी आई है, लेकिन दाम 1500 फीसदी बढ़ गए हैं।"

सीबीआई के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप
यूपीए सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, "राजस्थान में गहलोत सरकार नहीं बनेगी। वसुंधरा और गुलाबचंद कटारिया आएंगे। अगर ये लोग आएंगे, तो देखिएगा कि सीबीआई ने उन्हें घेरने की कोशिश करेगी। उनकी कोशिश वसुंधराजी तक जाने की है। कांग्रेस यह खेल करती है।"


कोयला घोटाले पर मनमोहन सिंह को कटघरे में खड़ा करते हुए मोदी बोले, "सीनियर अफसर ने पीएमओ पर गंभीर आरोप लगाया, ऐसा आरोप वसुंधरा, मोदी, रमण या शिवराज पर लगता, तो सीबीआई तुरंत आती और इन्हें जेल में बंद कर देती। लेकिन अब सीबीआई को सांप सूंघ गया है। सीबीआई का इस्तेमाल राजनीतिक औजार के लिए किया जा रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed