फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Mobile exploded in Churu while playing game six injured

Rajasthan: गेम खेलते समय मोबाइल फटा, भाई-बहन सहित छह लोग घायल, चलते मिनी ट्रक में हुआ हादसा

Mon, 15 Aug 2022 11:29 AM IST
Roma Ragini रोमा रागिनी
Updated Mon, 15 Aug 2022 11:29 AM IST
सार

एक ही परिवार के 30 से अधिक लोग मिनी ट्रक से भगवान के दर्शन करने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में मोबाइल फट गया। जिससे वाहन में रखे गद्दे जल गए। वहीं छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Mobile exploded in Churu while playing game six injured
चूरू में मोबाइल ब्लास्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

चूरू में मोबाइल फटने से भाई-बहन सहित छह लोग घायल हो गए। सभी लोग एक मिनी ट्रक में सवार थे। बच्चे मोबाइल गेम खेल रहे थे, तभी मोबाइल फट गया। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर तीन जनों को हायर सेंटर दिल्ली रेफर किया गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लेकर रक्षाबंधन से पहले दिल्ली से एक परिवार के करीब 30-35 लोगों धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुए थे। शनिवार देर शाम ददरेवा में उन्होंने गुरू गोरखनाथ का दर्शन किया। इसके बाद हनुमानगढ़ स्थित गोगामेड़ी में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान परिवार का एक बच्चा अनिकेत (14) अपने मोबाइल सैमसंग जे-7 पर गेम खेल रहा था। उसी दौरान मोबाइल फट गया। मोबाइल फटने से मिनी ट्रक में रखे गद्दों में आग लग गई। जिससे अनिकेत, भावना, रामावती, सूरज, चिंटू और टोनू झुलस गए।

विज्ञापन


चालक ने किसी तरह ट्रक को रोककर अन्य लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर तारानगर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने रास्ते से गुजर रहे लोगों की सहायता से घायलों को पहले तो साहवा सीएचीसी भिजवाया गया। उसके बाद तीन घायलों के अधिक झुलस जाने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के राजकीय डीबी अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में सभी तीनों झुलसे लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद दिल्ली रैफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर चूरू अस्पताल चौकी पुलिस भी वार्ड में पहुंची। जिसने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed