{"_id":"58ada15f4f1c1b5e15b234b8","slug":"mlas-husband-slap-will-raise-rumpus-in-rajasthan-assembly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थानेदार को जड़े थप्पड़ की गूंज विधानसभा में गूंजेगी, इंटेलीजेंस शाखा करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानेदार को जड़े थप्पड़ की गूंज विधानसभा में गूंजेगी, इंटेलीजेंस शाखा करेगी जांच
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। सत्र में वसुंधरा राजे सरकार को विपक्ष ही नहीं अपने भी घेरने से नहीं चूकेंगे। कोटा में सत्तारूढ़ पार्टी की विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति द्वारा थाने में ही थानेदार को जड़े थप्पड़ की गूंज गूंजेगी। वहीं, जयपुर के पूर्व राजघराने से ताल्लुक रखनेवाली विधायक की जमीन को लेकर जेडीए से हुई कहासुनी का और गुर्जर आरक्षण का मुद्दा भी उठेगा।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, कानून व्यवस्था, बिजली की बढ़ी दरों को लेकर सरकार को प्रहार झेलने होंगे। इन मुद्दों पर कांग्रेस ही तैयारी नहीं कर रही है, सत्ता पार्टी के विधायक भी सरकार को जमकर घेरेंगे। भाजपा विधायकों ने भी अपनी ही पार्टी के मंत्रियों के खिलाफ सवाल दागने की पूरी तैयारी कर रखी है। उधर, राजे से नाराज वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने दर्जनों सवाल लगाए हैं। कुल मिलाकर सत्र हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा के शुरू होने के चलते सत्ता व विपक्ष के विधायकों में बैठकें तेज कर दी हैं। भाजपा विधायक दल की नेता वसुंधरा राजे भी विधायकों से लगातार सम्पर्क में हैं। उन्होंने विधायक दल की बैठक में कहा था पार्टी के विधायक अपनी बात उचित मंच पर रखें, विधानसभा में नहीं। वहीं, प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने भी कांग्रेस विधायकों की बैठक लेकर पूरी तैयारी के साथ जोरदार हमला बोलने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट भी लगातार विधायकों को सम्पर्क में हैं और कांग्रेस विधायकों की सरकार को घेरने की तैयारी पर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
थप्पड़ की जांच इंटेलीजेंस शाखा करेगी
कांग्रेस विधायक सरकार के सामने खान विभाग सहित स्वास्थ्य, पानी सहित कुछ विभागों में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं, जो विधानसभा में गूंजेंगे। उधर, राजे से नाराज वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने दर्जनों सवाल लगाए हैं। सरकार की सभी समितियों से इस्तीफा देनवाले ज्ञानदेव आहूजा भी सरकार को घेरने में पीछे नहीं हटनेवाले हैं। प्रहलाद गुंजल भी अपने क्षेत्र में कामों को लेकर सरकार से संतुष्ट नहीं हैं, वहीं गुर्जर समाज के नेता होने के कारण गुर्जर आरक्षण का मुद्दा भी उठा सकते हैं। दिया कुमारी भी चुप रहनेवालों में से नहीं हैं। घनश्याम तिवाड़ी के साथ वे भी इन दिनों सरकार के खिलाफ बयानबाजी में व्यवस्त हैं।
कोटा में विधायक के पति द्वारा थानेदार को थाने में मारे गए थप्पड़ की जांच इंटेलीजेंस शाखा करेगी। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच हुए संघर्ष के दौरान उपस्थित एक कार्यकर्ता का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कार्यकर्ता कथित रूप से गांजा पीता हुआ नजर आ रहा है। इधर, संबंधित थाने के थानेदार सहित अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने का विरोध में दूसरे दिन भी कोटा के ज्यादातर थानों की मैस में खाना नहीं बना। इनके समर्थन में जयपुर में भी कुछ थानों में मैस को बंद रखा गया।
भाजपा विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति नरेन्द्र मेघवाल के साथ जो भाजपा कार्यकर्ता था, उसका वीडियो वायरल हो गया। विधायक और विधायक के पति का कहना था कि संबंधित कार्यकर्ता सिगरेट तक नहीं पीता। अब उसी कार्यकर्ता का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गांजा पीता दिख रहा है। इस मामले में विधायक चंद्रकांता मेघवल का कहना है कि यह वीडियो साढे तीन साल पुराना है। अब वह कार्यकर्ता किसी तरह का नशा नहीं करता। पुलिस चाहे तो उसका मेडिकल करा सकती है। लाइन हाजिर किए गए थानाधिकारी श्रीराम बडसारा का कहना है कि उन पर किया गया हमला व्यक्तिगत नही बल्कि पुलिस की वर्दी पर हमला है।