{"_id":"bceba771d29436cf05f7b45ff9e7a152","slug":"mla-rajasthan-escapee","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक फरार, तलाश में तीन राज्यों की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक फरार, तलाश में तीन राज्यों की पुलिस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के धौलपुर के बसपा विधायक बनवारी लाल कुशवाहा आजकल फरार हैं। उन पर आरोप है छत्तीसगढ़ के बस्तर में लोगों के साथ धोखाधड़ी का। पुलिस उनकी तलाश में है लेकिन वो कानून के लंबे हाथों से बचते फिर रहे हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने एक चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों के साथ धोखा किया। पुलिस ने धारा 420 में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस केस के तीन आरोपियों ने सरेंडर कर दिया लेकिन विधायक जी फरार हैं।
विज्ञापन
राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की पुलिस बनवारी को लगातार तलाश रही है। 33 साल के बनवारी 27 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
बनवारी लाल कुशवाहा के भाई बालकिशन कुशवाहा, मध्य प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के दामाद हैं। तीनों भाई बालकिशन, शिवराम और बनवारी इस मामले में आरोपी हैं।
विज्ञापन
कंपनी के कथित निदेशक बनवारीलाल लोधी और विधायक के दोनों बाईयों ने ग्वालियर के थाटीपुर थाने में सरेंडर कर दिया था।
सवाल ये है कि क्या पुलिस कुशवाहा को पकड़ नहीं पा रही या फिर कुशवाहा की हैसित के सामने बेबस है? हालांकि पुलिस के आला अधिकारी कह रहे हैं कि कुशवाहा को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।