फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MLA Harish Chaudhary said to agitate against the injustice done to the OBC class

Rajasthan: विधायक हरीश चौधरी ने अपनी सरकार पर खड़े किए सवाल, कहा-सिस्टम के लोगों की वर्ग संघर्ष कराने की मंशा

Tue, 19 Jul 2022 10:28 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 19 Jul 2022 10:28 AM IST
सार

हरीश चौधरी ने कहा कि ओबीसी वर्ग के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में सभी जिलों में आंदोलन शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
MLA Harish Chaudhary said to agitate against the injustice done to the OBC class
विधायक हरीश चौधरी - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। हरीश चौधरी ने राजस्थान में होने वाली सरकारी भर्तियों में ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय का आरोप आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सिस्टम में बैठे लोग राजस्थान में वर्ग संघर्ष कराने की मंशा रखते हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरीश चौधरी ने सोमवार शाम अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में ओबीसी वर्ग को 21 फीसदी आरक्षण मिला हुआ है लेकिन भर्तियों को लेकर कार्मिक विभाग ने जो रोस्टर बनाया है, वह सही नहीं है। पिछले सालों में हुई भर्तियों में ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय किया गया। 

विज्ञापन


सभी जिलों में होंगे आंदोलन
इसके साथ ही हरीश चौधरी ने गहलोत सरकार पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि सिस्टम में बैठे लोग चाहते हैं कि सामान्य घरों के छात्र आंदोलन की राह पकड़े। उन पर मुकदमे दर्ज हो, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी नौकरी नहीं मिल पाए लेकिन अब समय बदल गया है। हम हमारा हक और अधिकार लेने के लिए नई परिस्थितियों के नए हथियार से आंदोलन करेंगे। ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में सभी जिलों में ओबीसी संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन शुरू किए जाएंगे। ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को इसके बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वास कि भर्तियों के उप नियम वापस ले सरकार
हरीश चौधरी ने कहा कि मैं इस मामले को लेकर दो बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला हूं और उनके सामने भी इस मामले को उठाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संवेदनशील आदमी है। मुझे विश्वास है कि सरकार कार्मिक विभाग की ओर से भर्तियों में बनाए गए उप नियम वापस लेगी। हरीश चौधरी ने कहा कि यह कोई सरकार पर सवाल खड़े करने का मामला नहीं है बल्कि यह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लाखों अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का मामला है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के भीतर भी इस मामले को जोर-शोर से उठा रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed